scriptबंगाल सरकार को अस्थिर करने के लिए भाजपा रच रही साजिश : पार्थ चटर्जी | BJP plotting to destabilize Bengal government | Patrika News
कोलकाता

बंगाल सरकार को अस्थिर करने के लिए भाजपा रच रही साजिश : पार्थ चटर्जी

– अलग राज्य की साजिश का हिस्सा नहीं बनेगी उत्तर बंगाल की जनता

कोलकाताAug 24, 2021 / 11:59 pm

Ashutosh Kumar Singh

बंगाल सरकार को अस्थिर करने के लिए भाजपा रच रही साजिश : पार्थ चटर्जी

बंगाल सरकार को अस्थिर करने के लिए भाजपा रच रही साजिश : पार्थ चटर्जी

कोलकाता.

पश्चिम बंगाल के उद्योगमंत्री पार्थ चटर्जी ने मंगलवार को कहा कि ममता बनर्जी की सरकार को अस्थिर करने के लिए भाजपा साजिश रच रही है। भाजपा उत्तर बंगाल को अलग राज्य बनाने की मांग कर बंगाल को बांटना चाहती है। लेकिन राज्य की जनता उत्तर बंगाल को पश्चिम बंगाल से अलग करने की भाजपा की साजिश का हिस्सा नहीं बनेंगी।
उन्होंने दावा किया कि राज्य की जनता का ममता बनर्जी पर भरोसा है। बंगाल की जनता मुख्यमंत्री के विकास कार्य और कोरोना से किए गए मुकाबले को लेकर संतुष्ठ है। वे राज्य विधानसभा के सम्मेलन कक्ष में पश्चिमबंग राज्य सरकारी कर्मचारी फेडरेशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। बैठक में संगठन के 34 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
नेता प्रतिपक्ष शुभेन्दु अधिकारी की ओर से कोरोना की तीसरी लहर से मुकाबले के लिए सरकारी तैयारी के बारे में जवाब मांगे जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए पार्थ चटर्जी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष पहले पीएम से पूछे कि बंगाल को पर्याप्त संख्या में वैक्सीन क्यों नहीं दिया गया। राज्य के लोगों को वैक्सीन से उपेक्षित क्यों रखा गया।
—-
जमानत जब्त होने से डर रही है भाजपा
पार्थ चटर्जी ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष पर वार करते हुए कहा कि भाजपा के नेता उपचुनाव में अपनी जमानत नहीं बचा पाएंगे। इसलिए वे राज्य में उपचुनाव कराने का विरोध कर रहे हैं। उपचुनाव में भी जनता ममता बनर्जी का साथ देगी। उन्होंने कहा कि दिलीप घोष और शुभेन्दु अधिकारी बिन सिर-पैर की बातें कर माहौल को गरम करते रहते हैं। ऐसा नहीं कर वे आमलोगों के साथ खड़ा होकर उनके हितों की लड़ाई लड़े।
—–
नई सदस्यता देने के लिए बनेगी कमेटी
पार्थ चटर्जी ने बताया कि सरकारी संगठन की बैठक में नए सदस्य बनाने पर बातचीत की गई। संगठन की ओर से नए सदस्य बनाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। उनके अनुसार नए सदस्यों को सदस्यता देने के लिए जिला और राज्य स्तर पर कमेटियां बनाई जाएंगी, जो यह तय करेगी कि किसे सदस्य बनाया जाए।

Home / Kolkata / बंगाल सरकार को अस्थिर करने के लिए भाजपा रच रही साजिश : पार्थ चटर्जी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो