script2019 में भाजपा का विसर्जन-अभिषेक | BJP will be finished in 2019 loksabha election - Abhishek | Patrika News
कोलकाता

2019 में भाजपा का विसर्जन-अभिषेक

भाजपा सरकार सिर्फ अमीरों को लाभ पहुंचा रही है और गरीब और मध्यम वर्ग के लोग हैरान और परेशान हैं।

कोलकाताJun 06, 2018 / 10:45 pm

MANOJ KUMAR SINGH

KOLKATA

2019 में भाजपा का विसर्जन-अभिषेक

देश की जनता दिखाएगी पार्टी को लाल कार्ड
पेट्रोलियम मूल्यवृद्धि के खिलाफ निकाला जुलूस

कोलकाता
पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमत बढ़ाए जाने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री के सांसद भतीजे अभिषेक बनर्जी ने बुधवार को केन्द्र की भाजपा सरकार पर तीखा वार किया और 2019 के लोकसाभा चुनाव में भाजपा का विसर्जन करने का दावा किया।
अभिषेक बनर्जी ने पेट्रोलियम मूल्य वृद्धि के विरोध में तृणमूल युवा कांग्रेस की ओर से हाजरा में आयोजित जुलूस का नेतृत्व किया और संबोधित करते हुए कहा कि लोग भाजपा की जन विरोधी नीतियों से तंग आ गए हैं। अगले लोकसभा चुनाव में लोग उसे लाल कार्ड दिखा कर सत्ता रूपी मैदान से बाहर कर देंगे। हम भाजपा सरकार को किसी भी कीमत पर केन्द्र की सत्ता से बाहर करना चाहते हैं। महेशतला विधानसभा सहित हाल में देश भर में हुए विधानसभा और लोकसभा उपचुनाव में विपक्ष की नवमी है और अगले लोकसभा चुनाव भाजपा के लिए दशमी साबित होगा और हम लोकसभा चुनाव उसका राजनीतिक विसर्जन कर देंगे।
जुलूस में राज्य के सूचना और संस्कृति राज्य मंत्री सहित अन्य मंत्रियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमते बढऩा भाजपा की जनविरोधी नीतियों का नतीजा है। जब तक केन्द्र सरकार पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें कम नहीं करती तब तक तृणमूल कांग्रेस इसके खिलाफ अपना आंदोलन जारी रखेगी। उन्होंने लोगों से कहा कि भाजपा के खिलाफ एक मात्र ममता बनर्जी ही लड़ाई कर रही हैं। इस लिए आप लोग उनका समर्थन कर उन्हें और शक्तिशाली बनाएं। जीएसटी और आधार का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने जल्दबाजी में जीएसटी लागू कर छोटे और मझौले कद के उद्योगपतियों और व्यवसायियों की परेशानी बढ़ा दी है। भाजपा सरकार सिर्फ अमीरों को लाभ पहुंचा रही है और गरीब और मध्यम वर्ग के लोग हैरान और परेशान हैं। सरकार ने आधार को हर चीज में अनिवार्य कर लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। महंगाई से लोग परेशान हैं। केन्द्र सरकार को महंगाई कम करनी पड़ेगा, नहीं तो

Home / Kolkata / 2019 में भाजपा का विसर्जन-अभिषेक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो