scriptहोटल में चल रहे देह व्यवसाय का भंडाफोड़, मैनेजर सहित 6 गिरफ्तार | Busted body business in the hotel, 6 arrested including manager | Patrika News
कोलकाता

होटल में चल रहे देह व्यवसाय का भंडाफोड़, मैनेजर सहित 6 गिरफ्तार

– मुर्शिदाबाद जिले के लालबाग स्थित एक होटल में लंबे समय से चल रहे देह व्यवसाय का भंडाफोड़ हुआ।

कोलकाताFeb 27, 2019 / 04:47 pm

Jyoti Dubey

Kolkata, West Bengal, India

होटल में चल रहे देह व्यवसाय का भंडाफोड़, मैनेजर सहित 6 गिरफ्तार

कोलकाता. मुर्शिदाबाद जिले के लालबाग स्थित एक होटल में लंबे समय से चल रहे देह व्यवसाय का भंडाफोड़ हुआ। सोमवार की देर रात मुर्शिदाबाद थाने की पुलिस ने तलाशी अभियान चलाकर होटल के मैनेजर सहित 6 लोगों को रंगे हाथों दबोचा। इनमें 3 महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार उन्हें अपने विश्वसनीय सूत्रों से पता चला था कि लालबाग इलाके में स्थित होटलों में देह व्यवसाय का गोरखधंधा चल रहा है। सूचना के आधार पर सोमवार की रात पुलिस ने सफेद पोषाक में विभिन्न होटलों में तलाशी चलाया। इसी दौरान पुलिस को नीरीवीली नामक एक होटल से 6 जने आपत्तीकर स्थिति में मिले। पुलिस ने उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया।

———————-
31 मार्च तक अधूरे काम पूरे करने का फरमान

कोलकाता. कोलकाता नगर निगम के अंतर्गत शहर की निकासी और पेयजलापूर्ति की व्यवस्था को दुरूस्त करने में जुटी एजेंसी केईआईआईपी को 31 मार्च के अंदर अपने सारे अधूरे कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया गया है। शुक्रवार को यह निर्देश निगम मुख्यालय में केईआईआईपी के अधिकारियों के साथ हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में मेयर फिरहाद हकीम ने दिया। उल्लेखनीय है कि केईआईआईपी, एशियन डेवलपमेंट बैंक के ऋण से शहर में निकासी और पेयजलापूर्ति की समस्या दूर करने के लिए 3 चरणों में कार्य कर रही है। अब तक एजेंसी ने पहले चरण का काम पूरा कर लिया है। दूसरे और तीसरे चरण का काम तेजी से किया जा रहा है। एजेंसी का लक्ष्य वर्ष २०२६ तक शहर के सभी इलाकों में सुदृढ पेयजलापूर्ति व निकासी व्यवस्था करना है।

Home / Kolkata / होटल में चल रहे देह व्यवसाय का भंडाफोड़, मैनेजर सहित 6 गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो