scriptCAA का विरोधः पहले PM मोदी अपनी शैक्षणिक डिग्री और उनकी पत्नी मैरेज सर्टिफिकेट दिखाएं… | CAA: First PM Modi show his academic degree: Medha patkar | Patrika News
कोलकाता

CAA का विरोधः पहले PM मोदी अपनी शैक्षणिक डिग्री और उनकी पत्नी मैरेज सर्टिफिकेट दिखाएं…

प्रधानमंत्री की पत्नी के पास मैरेज सर्टिफिकेट नहीं है। प्रधानमंत्री की शैक्षणिक डिग्री अभी तक किसी ने नहीं देखी है। फिर वे लोगों से तामाम तरह के सर्टिफिकेट क्यों दिखाने को कह रहे हैं? हम कोई कागजात नहीं दिखाएंगे…

कोलकाताJan 22, 2020 / 08:08 pm

Ashutosh Kumar Singh

CAA का विरोधः पहले PM मोदी अपनी शैक्षणिक डिग्री और उनकी पत्त्नी मैरेज सर्टिफिकेट दिखाएं...

CAA का विरोधः पहले PM मोदी अपनी शैक्षणिक डिग्री और उनकी पत्त्नी मैरेज सर्टिफिकेट दिखाएं…

कोलकाता

संशोधित नागरिकता कानून (सीएए), राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (एनआरसी) एवं राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) का कड़ा विरोध कर रही नमर्दा बचाओ आंदोलन की नेता व जानमानी समाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (पीएम मोदी) पर तीखा हमला किया। पाटकर ने कहा कि प्रधानमंत्री की पत्त्नी के पास मैरेज सर्टिफिकेट नहीं है। प्रधानमंत्री की शैक्षणिक डिग्री अभी तक किसी ने नहीं देखा है। फिर वे लोगों से तामाम तरह के सर्टिफिकेट क्यों दिखाने को कह रहे हैं? हम कोई कागजात नहीं दिखाएंगे।
पाटकर ने पार्क सर्कस मैदान में इस कानून के खिलाफ धरने पर बैठी महिलाओं के साथ मंगलवार को मंच साझा किया और उक्त कानून के खिलाफ नारेबाजी की। पाटकर ने कहा कि सीएए-एनआरसी एवं एनपीआर असंवैधनिक है। देश के संविधान, एकता, अखंडता एवं सर्वधर्म सनभाव को बचाने के लिए उक्त कानूनों रोकना जरुरी है।
—–
ममता बनर्जी की पीठ थपथपाई

उन्होंने सीएए और एनआरसी के विरोध को लेकर ममता बनर्जी की पीठ थपथपाई। पाटकर ने कहा कि ममता बनर्जी ने सबसे पहले उक्त असंवैधानिक कानून के खिलाफ आवाज उठाई थी। आज चारों ओर विरोध हो रहा है। इसके लिए वह ममता बनर्जी को धन्यवाद देती हैं।
—-
वाम दलों से ममता का समर्थन करने की अपील
पाटकर ने वाम दलों को इस मु²े पर तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी का समर्थन करने की अपली की। उन्होंने कहा कि यह देशहित का मामला है। इसमें सबको एक होकर लड़ाई करनी चाहिए।
—–
एनपीआर का भी कड़ा विरोध करने का आहवान

उन्होंने कहा कि उन्हें खबर मिली है कि पश्चिम बंगाल के कुछ म्युनिसिपल इलाके में राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) का काम कराया जा रहा है। इसे तुरंत रोका जाना चाहिए। पश्चिम बंगाल सरकार और यहां की जनता को इसका भी कड़ा विरोध करना चाहिए।

Home / Kolkata / CAA का विरोधः पहले PM मोदी अपनी शैक्षणिक डिग्री और उनकी पत्नी मैरेज सर्टिफिकेट दिखाएं…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो