scriptबंगाल के अधिकार क्षेत्र में हस्तक्षेप कर रहा केंद्र:ममता | Center intervening in Bengal's jurisdiction: Mamata | Patrika News
कोलकाता

बंगाल के अधिकार क्षेत्र में हस्तक्षेप कर रहा केंद्र:ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वो आईपीएस अधिकारियों को अपने अंदर सेवा देने के लिए तलब कर राज्य के अधिकार क्षेत्र में हस्तक्षेप कर रही है। भाजपा को चम्बल से बड़ा डकैत बताते हुए उन्होंने केंद्र सरकार को राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की चुनौती भी दी

कोलकाताDec 15, 2020 / 11:44 pm

Rabindra Rai

बंगाल के अधिकार क्षेत्र में हस्तक्षेप कर रहा केंद्र:ममता

बंगाल के अधिकार क्षेत्र में हस्तक्षेप कर रहा केंद्र:ममता

सरकार को राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की चुनौती दी
कहा, बंगाल को दंगाग्रस्त गुजरात में बदलना चाह रही भाजपा
जलपाईगुड़ी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वो आईपीएस अधिकारियों को अपने अंदर सेवा देने के लिए तलब कर राज्य के अधिकार क्षेत्र में हस्तक्षेप कर रही है। भाजपा को चम्बल से बड़ा डकैत बताते हुए उन्होंने केंद्र सरकार को राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की चुनौती भी दी और पश्चिम बंगाल को दंगा प्रभावित गुजरात में बदलने का प्रयास करने के लिए आलोचना की। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के काफिले पर हमला नहीं किया गया और आश्चर्य जताया कि दोषी ठहराए गए अपराधी उनके साथ क्यों थे।
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने यहां एक रैली में कहा कि अगर भाजपा और केंद्र सरकार सोचती है कि वे केंद्रीय बल यहां लाकर और राज्य कैडर के अधिकारियों का तबादला कर हमें डरा देंगे तो वे गलत सोच रहे हैं। केंद्र हमारे अधिकारियों को तलब कर रहा है। कोई भी उन्हें (नड्डा) या उनके काफिले को चोट पहुंचाना नहीं चाहता था। उन्होंने कहा कि उनके काफिले में इतनी कारें क्यों थीं? दोषी अपराधी उनके साथ क्यों थे? जिन लोगों ने पिछले वर्ष ईश्वर चंद्र विद्यासागर की प्रतिमा तोड़ी, वे भी नड्डा के साथ थे। इस तरह के लोगों को खुला घूमते देखकर लोग नाराज हो गए। मैं केंद्र को चुनौती देती हूं कि बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाकर दिखाए।

हिम्मत है तो राष्ट्रगान बदलकर दिखाएं
राष्ट्र गान बदलने को लेकर भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा हाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखे गए पत्र का जिक्रकरते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर इस तरह का दुस्साहस किया जाता है तो राज्य के लोग करारा जवाब देंगे। उन्होंने बीजेपी को चुनौती दी कि वह देश का राष्ट्रगान बदलकर दिखाए उसे माकूल जवाब मिलेगा। उन्होंने कहा कि वे हमारे देश का इतिहास बदलना चाहते हैं और अब राष्ट्र गान भी बदलना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा बंगाल को दंगाग्रस्त गुजरात में बदलना चाह रही है।

एनआरसी, सीएए को लेकर डरने की जरूरत नहीं
ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में शरणार्थी कॉलोनी को मान्यता दी गई है और किसी को भी राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी), संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) को लेकर डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने दंगों और समुदायों के बीच नफरत का नया धर्म पैदा किया है। पार्टी के बागी नेता शुभेन्दु अधिकारी का नाम लिए बिना ममता ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 10 साल तक सरकार में रहकर खाया, अब चुनाव आए तो इधर-उधर भटकने लगे। तृणमूल प्रमुख ने लोगों से कहा कि लोकसभा में भाजपा ने इलाके की सारी सीटें जीत लीं, विधानसभा में हमें आशीर्वाद दें, आपका कौन सा काम बाकी है बताएं।

पहाड़ की समस्या का स्थायी समाधान
गोरखालैंड के मुद्दे पर ममता ने कहा कि भाजपा कभी भी गोरखालैंड समस्या का स्थायी समाधान नहीं खोज सकती, केवल तृणमूल कांग्रेस ही ऐसा कर सकती है। उन्होंने कहा है कि पहाड़ की समस्या का स्थायी समाधान उनकी ही सरकार करेगी। उन्होंने कहा कि पहाड़ के लोगों को भाजपा ने सिर्फ ठगा है।
बार-बार गोरखालैंड का लालच देकर भाजपा सिर्फ वोट हासिल करती रही। मुख्यमंत्री ने गोजमुमो प्रमुख विमल गुरुंग का नाम लेते हुए कहा कि समय रहते उन्होंने भाजपा को पहचान लिया।

Home / Kolkata / बंगाल के अधिकार क्षेत्र में हस्तक्षेप कर रहा केंद्र:ममता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो