scriptदिलीप घोष की सुरक्षा बढ़ाएगा केन्द्र | centre to upgrade dilip security cover in west bengal | Patrika News
कोलकाता

दिलीप घोष की सुरक्षा बढ़ाएगा केन्द्र

– मांगी राज्य सरकार से रिपोर्ट

कोलकाताJan 27, 2018 / 11:34 pm

Manoj Singh

kolkata
कोलकाता

राज्य की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस की ओर बार-बार रास्ता रोक कर अपमानित किए जाने के बाद

केन्द्र सरकार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के लिए तत्पर हो गई। इस दिशा में पहल करते हुए केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार को राज्य सरकार से घोष की सुरक्षा बढ़ाने को कहा है। गृह मंत्रालय ने कहा कि घोष पर हमला होने का खतरा है। इस लिए उनकी उन्हें सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई जाए। इसके साथ गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से दिलीप घोष को दी जाने वाली सुरक्षा के बारे में विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा। उसने कहा कि राज्य सरकार बताए कि दिलीप घोष को पुलिस की ओर से किस तरह की सुरक्षा दी जा रही है। गृह मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से घोष को दी जाने वाली सुरक्षा पर्याप्त होने होने पर केन्द्र सरकार उनकी सुरक्षा में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा फोर्स (सीआईएसएफ) के जवान को तैनात करेगी। इसके साथ दिलीप घोष केन्द्र सरकार की ओर से सुरक्षा पाने वाले पश्चिम बंगाल के तीसरे भाजपा नेता होंगे। इससे पहले केन्द्र सरकार ने भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा और मुकुल राय की सुरक्षा में सीआईएसएफ जवान को तैनात किया है।
– लॉकेट की सुरक्षा देने की पहल
सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्रालय भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष लॉकेट चटर्जी को भी सुरक्षा देने की दिशा में पहल की है। गृह मंत्रालय ने इस बारे में राज्य के गृह विभाग से लॉकेट चटर्जी को सुरक्षा दिए जाने के बारे में रिपोर्ट मांगी। केन्द्र ने राज्य सरकार से पूछा है कि लॉकेट की सुरक्षा के बारे में राज्य सरकार ने क्या किया है।

बदले नहीं जाएंगे घोष
भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व ने दिलीप घोष की जगह किसी अन्य नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से इनकार किया है। पार्टी की केन्द्रीय इकाई ने उनके स्वास्थ्य के बारे में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेताओं ने उनके इलाज कर रहे डॉक्टरों से बातचीत कर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को रिपोर्ट भेजी है।
इधर, अस्पताल में भर्ती प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के अगले छह महीने तक सक्रिय राजनीति में लौटने में सक्षम नहीं होने की बात को अफवाह बताते हुए रविवार को ही अस्पताल से छुट्टी लेने का फैसला किया है। वे डॉक्टरों से सलाह ले कर रविवार को ही अस्पताल से छुट्टी ले कर घर चले जाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो