scriptमुख्यमंत्री ममता ने विश्वकर्मा पूजा के पहले ही कर डाली दुर्गा की पूजा | Chief Minister Mamata worshiped Durga before Vishwakarma Puja | Patrika News
कोलकाता

मुख्यमंत्री ममता ने विश्वकर्मा पूजा के पहले ही कर डाली दुर्गा की पूजा

हवाई अड्डे पर स्थित विश्वबांग्ला स्टाल में दुर्गा प्रतिमा को मुख्यमंत्री ने सजाया

कोलकाताSep 18, 2019 / 01:41 pm

Vanita Jharkhandi

मुख्यमंत्री ममता ने विश्वकर्मा पूजा के पहले ही कर डाली दुर्गा की पूजा

मुख्यमंत्री ममता ने विश्वकर्मा पूजा के पहले ही कर डाली दुर्गा की पूजा

कोलकाता . नेताजी सुभाष चन्द्र बोस अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तैयार की जा रही दुर्गा प्रतिमा को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली जाते वक्त अपने हाथों से सजाया। देवी के हाथों में हथियार भी दिए। वैसे हर साल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी महालया के दिन से ही पूजा पंडालों का उद्घाटन शुरू कर देती हैं। इस बार उन्होंने उससे भी जल्दी करते हुए विश्वकर्मा पूजा से एक दिन पहले देवी को सजाया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को प्रधानमंत्री से मिलने के लिए दिल्ली रवाना हुई। वे हवाई अड्डे के अन्दर जब पहुंची, तो विश्वबंगाल स्टाल में देवी की प्रतिमा को देखकर प्रतिमा सजाने लगीं। टेबल पर चढ़कर देवी को सजाने के साथ ही उनके हाथों में अ-श भी दिया। इस मौके पर वहां के अधिकारियों व कर्मचारियों को कुछ सुझाव भी दिए। मुख्यमंत्री को देवी को सजाते देख यात्रियों में भी उत्साह दिखा, वे इस पल को अपने मोबाइल में कैद करने लगे थे।

Home / Kolkata / मुख्यमंत्री ममता ने विश्वकर्मा पूजा के पहले ही कर डाली दुर्गा की पूजा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो