scriptचिटफंड कंपनी एम.एक्स इंफ्रास्ट्रक्चर प्रमुख गिरफ्तार | Chitfund company MX Infrastructure chief arrested by CBI | Patrika News
कोलकाता

चिटफंड कंपनी एम.एक्स इंफ्रास्ट्रक्चर प्रमुख गिरफ्तार

घोटाले के खुलासे के बाद से वह फरार था। पिछले आठ महीने से सीबीआई को उसकी तलाश थी।

कोलकाताJul 14, 2018 / 09:38 pm

Ashutosh Kumar Singh

kokata West bengal news

चिटफंड कंपनी एम.एक्स इंफ्रास्ट्रक्चर प्रमुख गिरफ्तार

– सीबीआई ने सुब्रत मजूमदार को सिलीगुड़ी से दबोचा

कोलकाता
सीबीआई अधिकारियों ने पश्चिम बंगाल आधारित चिटफंड कंपनी एम.एक्स इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रमुख सुब्रत मजूमदार को शुक्रवार रात सिलीगुड़ी से गिरफ्तार कर लिया। घोटाले के खुलासे के बाद से वह फरार था। पिछले आठ महीने से सीबीआई को उसकी तलाश थी। विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर शुक्रवार रात सिलीगुड़ी में छापेमारी कर केन्द्रीय जांच एजेन्सी के अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार किया। शनिवार को सुब्रत को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने सीबीआई रिमाण्ड पर भेज दिया। उससे पूछताछ की जा रही है।

कंपनी पर 200 करोड़ वसूलने का आरोप

चिटफंड कंपनी पर बाजार से गैरकानूनी तरीके से २०० करोड़ रुपए वसूलने का आरोप है। सीबीआई सूत्रों के अनुसार सारधा और रोजवैली आदि कंपनियों की तरह एम.एक्स इंफ्रास्ट्रक्चर ने भी कम समय में पैसे दोगुना करने का झांसा देकर लाखों लोगों से पैसे लिए थे।
बंगाल व ओडिशा के लोगों से की है ठगी
सीबीआई सूत्रों के अनुसार कंपनी ने पश्चिम बंगाल एवं ओडिशा के लोगों से ठगी की है। पिछले साल कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। उसके बाद से सुब्रत फरार था। वह बार-बार ठिकाना बदल रहा था।
केन्द्रीय जांच एजेन्सी मामले में सुब्रत के पुत्र प्रसेनजीत की भी तलाश कर रही है। उसे दबोचने के लिए छापेमारी की जा रही है।

————————————-

पत्नी के हत्यारे को उम्रकैद

जलपाईगुड़ी
जलपाईगुड़ी जिला सत्र न्यायालय ने पत्नी की हत्या के आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। वर्ष 2014 में बानरहाट इलाके के सहिपाल इन्दोयार (34) ने मामूली विवाद को लेकर अपनी पत्नी लक्ष्मी इन्दोयार की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। लक्ष्मी के मायके वालों में सहिपाल के खिलाफ मामला दायर किया था। चार साल की सुनवाई के बाद जलपाईगुड़ी जिला सत्र न्यायालय कोर्ट-३ के न्यायाधीश राजीव साहा ने सहिपाल को सजा सुनाई। उम्रकैद की सजा के साथ 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माने की रकम का भुगतान नहीं करने पर 1 साल की अतिरिक्त सजा का प्रावधान किया गया है।

Home / Kolkata / चिटफंड कंपनी एम.एक्स इंफ्रास्ट्रक्चर प्रमुख गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो