scriptदीघा के मैत्रापुर गांव में जाकर सीएम ममता बनर्जी ने क्या किया… | CM Mamata Banerjee visit fishermen family in Digha | Patrika News
कोलकाता

दीघा के मैत्रापुर गांव में जाकर सीएम ममता बनर्जी ने क्या किया…

West Bengal CM Mamata Banerjee पूर्व व पश्चिम मिदनापुर जिले की तीन दिवसीय यात्रा पर सोमवार शाम Digha पहुंची। ममता के हेलीकॉप्टर से दीघा पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया।

कोलकाताAug 19, 2019 / 10:06 pm

Prabhat Kumar Gupta

kolkata west bengal

दीघा के मैत्रापुर गांव में जाकर सीएम ममता बनर्जी ने क्या किया…

– गांववालों की ली सुध, बच्चों में बांटी चॉकलेट
कोलकाता.

West Bengal CM Mamata Banerjee पूर्व व पश्चिम मिदनापुर जिले की तीन दिवसीय यात्रा पर सोमवार शाम Digha पहुंची। ममता के हेलीकॉप्टर से दीघा पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। हेलीपैड पर उनकी अगवानी Transport Minister शुभेन्दू अधिकारी सहित पार्टी के अन्य विधायकों ने की। दीघा के होटल में कुछ पल बिताने के पश्चात् मुख्यमंत्री ने मत्स्यजीवियों के गांवों में जाने की इच्छा जताई। जिला प्रशासन के आला अधिकारियों के अलावा पार्टी के नेता व मंत्री सभी उनके साथ चल दिए। दीघा के निकट मैत्रापुर गांव निवासी सौ से अधिक मत्स्यजीवी परिवारों के बच्चों के लिए सीएम चॉकलेट ले गई थीं। मुख्यमंत्री के हाथ से चॉकलेट लेने के लिए गांव में होड़ मच गई। इस क्रम में ममता ने गांव के लोगों से उनकी समस्याएं और शिकायतों को गंभीरता से सुनी। करीब 15 मिनट बिताने के बाद वह वापस दीघा लौट गईं।
मुख्यमंत्री मंगलवार को दीघा में नवनिर्मित कन्वेंशन सेन्टर का उद्घाटन करेंगी। जिसके बाद वे जिले के पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगी। बुधवार को जिला प्रशासनिक समीक्षा बैठक करेंगी। सीएम की यात्रा को लेकर जिले की सुरक्षा चुस्त कर दी गई है।

Home / Kolkata / दीघा के मैत्रापुर गांव में जाकर सीएम ममता बनर्जी ने क्या किया…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो