scriptकोलकाता में लॉकडाउन के नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई, पुलिस ने सख्ती बढ़ाई | Covid-19: Strict action on violation of lockdown rules in Kolkata, | Patrika News
कोलकाता

कोलकाता में लॉकडाउन के नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई, पुलिस ने सख्ती बढ़ाई

राज्य सरकार ने मास्क पहनकर बाहर निकलना अनिवार्य किया है, बावजूद इसके बिना मास्क के घरों से बाहर निकले 75 लोगों को…

कोलकाताOct 14, 2020 / 03:01 pm

Ashutosh Kumar Singh

कोलकाता में लॉकडाउन के नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई, पुलिस ने सख्ती बढ़ाई

कोलकाता में लॉकडाउन के नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई, पुलिस ने सख्ती बढ़ाई,कोलकाता में लॉकडाउन के नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई, पुलिस ने सख्ती बढ़ाई,कोलकाता में लॉकडाउन के नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई, पुलिस ने सख्ती बढ़ाई

कोलकाता
कोरोना संक्रमण में नए सिरे से आई तेजी को देखते हुए कोलकाता पुलिस ने महानगर में लाकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती बढ़ा दी है। संक्रमण से बचाव के लिए लगाए गए लॉक डाउन के बावजूद बिना वजह घरों से बाहर निकलकर घूमने फिरने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। राज्य सरकार ने मास्क पहनकर बाहर निकलना अनिवार्य किया है, बावजूद इसके बिना मास्क के घरों से बाहर निकले 75 लोगों को बुधलवार दोपहर 12:00 बजे तक गिरफ्तार किया गया है। लालबाजार स्थित कोलकाता पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि 31 ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया गया है जो बिना वजह घरों से बाहर निकलकर कर घूम रहे थे। सड़क पर इधर उधर थूकने के आरोप में भी 8 लोगों को हथकड़िया लगी हैं। दरअसल कोलकाता में बिना वजह इधर-उधर थूकने वालों के खिलाफ पुलिस की टीम लगातार अभियान चला रही है। एक‌ गाड़ी का भी चालान काटा गया है।

Home / Kolkata / कोलकाता में लॉकडाउन के नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई, पुलिस ने सख्ती बढ़ाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो