scriptविप्र फाउंडेशन का सांस्कृतिक पुनर्जागरण अभियान | Cultural Renaissance Campaign of Vipra Foundation | Patrika News

विप्र फाउंडेशन का सांस्कृतिक पुनर्जागरण अभियान

locationकोलकाताPublished: Jan 10, 2020 09:47:50 pm

Submitted by:

Rajendra Vyas

– संस्कारोदय नामक मुख्य समारोह के लिए मुख्यमंत्री को दिया न्योता

विप्र फाउंडेशन का सांस्कृतिक पुनर्जागरण अभियान

वृहद प्रदेश स्तरीय समागम के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को निमंत्रण देते विप्र फाउंडेशन के कार्यकर्त्ता एवं पदाधिकारी

कोलकाता.जयपुर

विप्र फाउंडेशन सर्व-समाज में संस्कारों के पुनर्जागरण के लिए राजस्थान भर में सघन अभियान चलायेगा। विप्र फाउंडेशन ने इसके लिए एक वृहद प्रदेश स्तरीय समागम के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को न्योता दिया है। मुख्यमंत्री ने विप्र फाउंडेशन के अन्य कार्यक्रमों की भी सराहना की और समागम को लेकर अपनी मौखिक स्वीकृति देते हुए कहा कि सर्व समाज को लेकर संगठन की सोच सराहनीय हैं। उन्होंने कांग्रेस घोषणा पत्र में विप्र समाज के लिए किए वादों के शीघ्र क्रियान्वयन के संकेत दिए। विप्र फाउंडेशन के इस प्रदेश स्तरीय संस्कारोदय के सफल आयोजन का जिम्मा राष्ट्रीय मंत्री विष्णु पारीक को सौंपा गया है।
विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आर.के.ओझा के नेतृत्व में शुक्रवार को मुख्यमंत्री से मिलने गए प्रतिनिधि मंडल ने सरकार की ओर से आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्ण वर्ग के लिए उठाए गए राहत भरे कदमों के लिए गहलोत का आभार भी प्रकट किया। मुख्यमंत्री से मिले विप्र फाउंडेशन के प्रतिनिधि मंडल में पवन पारीक, विनोद अमन, सुनील तिवाड़ी, राजेन्द्र शर्मा, देवीशंकर शर्मा, राजेश कर्नल, सतीश शर्मा, केदार शर्मा, सुनील उदेइया, कमल शर्मा और विमलेश शर्मा शामिल थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो