scriptसाइट पर दोस्ती, शादी का वादा, बीमारी के बहाने 10 लाख ऐंठे | cyber friend cheated 10 lakhs in west bengal | Patrika News
कोलकाता

साइट पर दोस्ती, शादी का वादा, बीमारी के बहाने 10 लाख ऐंठे

पीडि़ता की एफआईआर पर आरोपी इंजीनियर गिरफ्तार

कोलकाताJan 21, 2018 / 05:46 pm

Paritosh Dube

kolkata
कोलकाता

कोलकाता से सटे साल्टलेक इलाके में शादी का झांसा देकर एक लड़की से 10 लाख रुपए ऐंठने की घटना सामने आई है। पीडि़त लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। उसका नाम सुनीत मुखोपाध्याय है। पेशे से इंजीनियर सुनीत उत्तर 24 परगना जिले के खड़दह इलाके का रहने वाला है। शिकायत करने वाली युवती भी इंजीनियर है। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है।
मेट्रोमोनियल साइट पर परिचय
सुनीत और युवती का परिचय पिछले साल मेट्रोमोनियल साइट के मार्फत हुआ। धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया। दोनों अक्सर मिलने जुलने लगे। फोन एवं सोशल नेटवर्र्किंग साइट पर दोनों अक्सर बातचीत करने लगे। दोनों ने शादी करने की कसमें खाई। लड़की ने सुनीत को मन ही मन अपना होने वाला पति मान भी लिया।
—-
किराये के मां-पिता से शादी पक्की करवाई

लड़की को भरोसे में लेने के लिए एक दिन सुनीत भाड़े पर एक वृद्ध दम्पती को लेकर उसके घर पहुंचा। उन दोनों को अपना माता-पिता बता कर शादी की बात पक्की कर ली।
बहन के इलाज के बहाने ऐंठे पैसे
लड़की को पूरा भरोसा में लेने के बाद सुनीत अपनी बहन की बीमारी के इलाज के बहाने 10 लाख रुपए ऐंठ लिए। सुनीत ने फोन कर लड़की से कहा कि उसकी बहन सिंगापुर में है। वह गंभीर रूप से बीमार है। उसके इलाज के लिए उसे 10 लाख रुपए की जरूरत है। विश्वास कर लड़की ने उसे 10 लाख रुपए दे दिए। पैसे मिलते ही लड़की से अपना नाता तोड़ लिया।

दर्ज कराई एफआईआर

सुनीत के व्यवहार में आए बदलाव के बारे में लड़की ने अपनी सहेलियों से चर्चा की। फिर उसे खुद के ठगे जाने के बारे में पता चला। इसके बाद उसने सुनीत के बारे में पता लगाया। गत गुरुवार को उसने विधाननगर पुलिस के साइबर सेल में सुनीत के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। शुक्रवार को छापेमारी कर पुलिस ने सुनीत को गिरफ्तार किया। शनिवार को उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया। उससे पूछताछ की जा रही है।

Home / Kolkata / साइट पर दोस्ती, शादी का वादा, बीमारी के बहाने 10 लाख ऐंठे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो