scriptसडक़ किनारे से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद | dead body of a unknown man was recovered. | Patrika News
कोलकाता

सडक़ किनारे से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

– दक्षिण दिनाजपुर जिले के बंशीहारी थाना क्षेत्र के नारायणपुर इलाके से रविवार की रात पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया। उसका नाम और ठिकाना अब तक पता नहीं चल पाया है।

कोलकाताDec 25, 2018 / 05:41 pm

Jyoti Dubey

Kolkata, West Bengal, India

सडक़ किनारे से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

कोलकाता. दक्षिण दिनाजपुर जिले के बंशीहारी थाना क्षेत्र के नारायणपुर इलाके से रविवार की रात पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया। उसका नाम और ठिकाना अब तक पता नहीं चल पाया है। सूत्रों के अनुसार बीते रात काम पर से घर लौट रहे कुछ स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति को संदिग्ध हालत में सडक़ किनारे पड़े देखा। उन्होंने तत्परता के साथ इसकी जानकारी पुलिस को दी। खबर मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने सडक़ किनारे पड़े व्यक्ति को उठाकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक के शरीर के विभिन्न अंगों पर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस को संदेह है कि उक्त व्यक्ति की हत्या की गई है। आरोपियों ने पहले कहीं और उसकी हत्या की और फिर प्रमाण छुपाने के लिए उसके शव को यहां सडक़ किनारे फेंक दिया। मृतक का परिचय पता करने के लिए बंशीहारी थाने की पुलिस आस-पास के थानों से भी संपर्क कर रही है। साथ ही नारायणपुर संलग्न इलाकों के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
——————————————
परित्यक्त मकान से 82 ताजा बम बरामद


– संदेह के आधार पर 4 गिरफ्तार

कोलकाता. मुर्शिदाबाद जिले के सूती थाना क्षेत्र के शहजादपुर इलाके में शनिवार की शाम अभियान चलाकर पुलिस ने एक परित्यक्त मकान से 82 ताजा बम बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने 4 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम आवीरूल शेख, एनारूल शेख, तुकाज्जमान शेख और रफीकुल इस्लाम है। पुलिस सूत्रों के अनुसार शनिवार की शाम पुलिस को खुफिया सूत्रों से जानकारी मिली थी कि इलाके में कुछ अपराधी हिंसात्मक घटनाओं को अंजाम देने के लिए बम इकट्ठा कर रहे हैं। उनकी जानकारी के आधार पर ही ही पुलिस ने पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया और इन्हें धर दबोचा। इनसे पूछताछ कर पुलिस इनके मास्टरमाइंड तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। साथ ही यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि इनका उद्देश्य क्या था?

Home / Kolkata / सडक़ किनारे से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो