scriptउत्तरपाड़ा: घर से महिला का शव मिला | dead body recover from home in uttarpara | Patrika News
कोलकाता

उत्तरपाड़ा: घर से महिला का शव मिला

उत्तरपाड़ा: घर से महिला का शव मिला
– पति को पुलिस ने थाने में रोका

कोलकाताDec 16, 2018 / 10:50 pm

Nirmal Mishra

kolkata

उत्तरपाड़ा: घर से महिला का शव मिला


हुगली

उत्तरपाड़ा थाना इलाके के कोन्ननगर स्थित घर से महिला का शव पुलिस ने रविवार को बरामद किया। पुलिस इस संबंध में उसके शराबी पति से लगातार पूछताछ कर रही है। मृत महिला के भाई ने थाने में लिखित तौर पर अपने जीजा के खिलाफ मामला दर्ज कराकर आरोप लगाया है कि उसी ने ही उसकी बहन की हत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मृत्यु का सटीक कारण ज्ञात हो पाए। पुलिस ने मृत महिला का नाम पल्लवी मित्र (३५) बताया है। उसका शव प्रथम तल्ले पर मिला। सिर में गंभीर चोट के निशान मिले हैं। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस का अनुमान है कि गिरने से या किसी भारी वस्तु से वार करने से यह चोट लगी है। पुलिस ने बताया कि उत्तरपाड़ा वार्ड नंबर आठ के सी सी घोषाल लेन की रहने वाली पल्लवी मित्र की शादी उत्तरपाड़ा के रहने वाले सुजय मित्र से हुई थी। इनसे एक बेटा भी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार की सुबह पल्लवी का बेटा जब घर पहुंचा तो देखा मां जमीन पर गिरी हुई है। सिर में गंभीरचोट लगी है। वह मां को देखकर चीखने लगा। इसके बाद सास व पति कमरे में पहुंचे। इन दोनों ने उसे देखने का प्रयास नहीं किया कि वह जिंदा है कि नहीं। मायके से उसका भाई जब पहुंचा तो पता चला कि वह मृत अवस्था में पड़ी है। उसने उत्तरपाड़ा थाना को सूचित किया पुलिस ने उसके शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

Home / Kolkata / उत्तरपाड़ा: घर से महिला का शव मिला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो