scriptराज्य में डेंगू की दस्तक, महिला की हुई मौत | Dengue knock in the state, a female died. | Patrika News
कोलकाता

राज्य में डेंगू की दस्तक, महिला की हुई मौत

– बारिश के मौसम की शुरूआत होने से पूर्व ही राज्य में डेंगू ने दस्तक दे दी है। महानगर से सटे दमदम नगरपालिका इलाके में डेंगू से एक महिला की मौत हो गई। मृतका का नाम शुक्ला चक्रवर्ती है।

कोलकाताJun 09, 2019 / 05:33 pm

Jyoti Dubey

Kolkata, Kolkata, West Bengal, India

राज्य में डेंगू की दस्तक, महिला की हुई मौत

कोलकाता. बारिश के मौसम की शुरूआत होने से पूर्व ही राज्य में डेंगू ने दस्तक दे दी है। महानगर से सटे दमदम नगरपालिका इलाके में डेंगू से एक महिला की मौत हो गई। मृतका का नाम शुक्ला चक्रवर्ती है। राज्य में डेंगू से मौत का इस साल का यह पहला मामला है। मृतका दमदम नगरपालिका अंतर्गत 24 नं. वार्ड की निवासी थी। पिछले कुछ दिनों से बुखार से पीडि़त होने की वजह से वह दमदम के आइएलएस अस्पताल में चिकित्साधीन थी। गुरुवार की रात अस्पताल में इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। मेडिकल रिर्पोट में मौत का कारण डेंगू बताया गया है।

इस बारे में स्थानीय पार्षद कमल मंडल से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि उनके पास इससे सम्बंधित कोई जानकारी नहीं है। इलाके में डेंगू नहीं फैला है। राज्य में प्री-मॉनसून की बारिश से मौसम में बदलाव आया है, जो डेंगू के मच्छरों को सक्रिय कर रहा है। महानगर के पड़ोसी शहर से डेंगू से मौत की खबर महानगरवासियों के लिए चिंता का विषय बन गई है।

Home / Kolkata / राज्य में डेंगू की दस्तक, महिला की हुई मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो