scriptराजस्थान में विकास होगा चुनावी मुद्दा -देवनानी | Development will be election issue in Rajasthan- Vasudev Devnani | Patrika News

राजस्थान में विकास होगा चुनावी मुद्दा -देवनानी

locationकोलकाताPublished: Jun 09, 2018 10:41:13 pm

Submitted by:

MANOJ KUMAR SINGH

कांग्रेस पर सत्ता में आने का मुंगेरी लाल का सपना देख रही है. राज्य की जनता अब भी गहलोत सरकार के कुशासन को भूल नहीं पाई है।

kolkata

राजस्थान में विकास होगा चुनावी मुद्दा -देवनानी

कहा, गहलोत सरकार के कुशासन को भूल नहीं पाई है जनता
कांग्रेस कर रही है स्टंट की राजनीति

कोलकाता
राजस्थान के शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रो. वासुदेव देवनानी ने बताया कि भाजपा राजस्थान विधानसभा चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ेगी। मोदी करिश्मा के साथ पार्टी पिछले चार साल में शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में सरकार के विकास कार्यों के नाम पर लोगों से वोट मांगेगी। उन्होंने कांग्रेस पर सत्ता में आने का मुंगेरी लाल का सपना देखने और स्टंट की राजनीति करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि पिछले चार साल में वसुंधरा राजे सरकार ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के विकास के लिए काफी धन खर्च किया है। राज्य की काया पलटी है और इसी को लेकर हम लोगों के बीच जाएंगे और विधानसभा चुनाव में वोट मांगेंगे। दो दिन के कोलकाता दौरे के दौरान वे पत्रिका से बातचीत कर रहे थे। वे राजस्थान के शिक्षा क्षेत्र के विकास के लिए प्रवासी राजस्थानियों से सहयोग करने की अपील करने आए हुए थे।
प्रो. देवनानी ने कहा कि वसुंधरा राजे सरकार ने राज्य के प्रत्येक हिस्से के विकास के लिए बहुत धन खर्च किया है। खुद उनके विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए 700 करोड़ रुपए खर्च किया है। इसका सकारात्मक नतीजा भी सामने आया है। लोग राज्य के विकास कार्य को देख कर भाजपा को ही वोट देंगे, कांग्रेस को नहीं।
पहले अपना घर संभाले कांग्रेस
कांग्रेस पर मुंगेरी लाल के सपने देखने का आरोप लगाते हुए प्रो. देवनानी ने कहा कि कांग्रेस पहले अपना घर संभाले। गृह कलह से परेशान है। बूथ गौरव के कार्यक्रम में सिर फुटौव्वल के साथ कांग्रेस में अशोक गहलोत और सचिन पायलट गुट के बीच मतेभद सतह पर आ गया है।
उपचुनाव स्थानीय मुद्दे पर
पिछले दिनों उपचुनाव में राजस्थान में भाजपा की हार और कांग्रेस की जीत के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि उपचुनाव राज्य या राष्ट्रीय मुद्दे पर नहीं होता, बल्कि स्थानीय मुद्दे पर होता है। इस लिए हम उपचुनाव में दो लोकसभा सीट हार गए। राज्य की जनता अब भी गहलोत सरकार के कुशासन को भूल नहीं पाई है।
बंगाल में गुण्डा राज

मंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल का राष्ट्रवाद के आंदोलन से जुड़ाव रहा है। लेकिन इन दिनों बंगाल में गुण्डा राज कायम है। कानून-व्यवस्था का नामो निशान नहीं है। आए दिनों भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्याएं हो रही हैं और पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। फिर भी राज्य में भाजपा दूसरे स्थान पर है और असम की तरह अगले विधानसभा चुनाव में बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी।
(
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो