scriptकोलकाता से लंदन की सीधी उड़ान 31 दिसम्बर तक | Direct flight from Kolkata to London till 31 December | Patrika News
कोलकाता

कोलकाता से लंदन की सीधी उड़ान 31 दिसम्बर तक

– यूके जाने वाले यात्रियों को सहूलियत

कोलकाताSep 30, 2020 / 11:52 pm

Rajendra Vyas

कोलकाता से लंदन की सीधी उड़ान 31 दिसम्बर तक

कोलकाता से लंदन की सीधी उड़ान 31 दिसम्बर तक

कोलकाता. कोलकाता से लंदन के लिए सीधी उड़ान की तिथि 31 दिसम्बर तक बढ़ा दी गई है। इससे पूर्वी क्षेत्र के उड्यऩ व्यवसाय को लाभ मिलने की आशा है। यूके और कोलकाता के बीच आवाजाही करने वाले यात्रियों में खुशी है। एयर इंडिया के सूत्रों के अनुसार 25 अक्टूबर से 31 दिसम्बर के दरम्यान यूके व भारत के कई राज्यों से सीधी उड़ानें उपलब्ध रहेंगी। जिसके लिए टिकट की बुकिंग भी शुरू हो गई है। सूत्रों ने बताया कि कोलकाता के साथ ही दिल्ली, मुम्बई, अहमदाबाद,बेंग्लुरू, कोची और गोवा के बीच सीधी उड़ानें होगी। मालूम हो कि कोलकाता व लंदन के बीच चलने वाली उड़ान को बन्द हुए 11 साल के करीब हो चुके है। वन्दे भारत मिशन के तहत उसे 16 सितम्बर से चलाया गया था। शुरुआत में कुछ समस्या व स्लॉट न मिलने के कारण से आई थी। जिसे सुधार लिया गया है। लोगों की सुविधा के लिए एयर इंडिया अपनी एडिशनल फ्लाइट के सहारे इन शहरों के साथ लंदन को जोड़ रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो