scriptचौराहों से बसों तक जन -जन में चुनाव परिणामों क ी चर्चा | Discussion of election results in public from buses to buses | Patrika News
कोलकाता

चौराहों से बसों तक जन -जन में चुनाव परिणामों क ी चर्चा

– हर हाथ में फोन, निगाहें परिणामों पर

कोलकाताMay 23, 2019 / 07:15 pm

Renu Singh

kolkata west bengal

चौराहों से बसों तक जन -जन में चुनाव परिणामों क ी चर्चा

कोलकाता
महानगर कोलकाता में गुरुवार को चौराहों से लेकर बसों तक जन -जन में चुनाव परिणामों क ी चर्चा रही। मतगणना के दिन पहले से ही माहौल छुट्टी जैसा बना रहा है। जो भी लोग काम पर निकले थे, वे यही चर्चा कर रहे थे कौन आगे है। गुरुवार की सुबह 9 बजे तक रूझान आने शुरू हो गए थे। विभिन्न साइटों पर लोकसभा चुनाव-2019 के पहले फैसले राउन्ड के नतीजे आने शुरू हो गई। लोग हाथों में फोन लिए टकटक ी लगाए देखते नजर आए हर हाथ में फोन, निगाहें परिणामों पर वहीं जिनके पास फोन नहीं थे वे लोग दूसरों से नतीजे पूछते रहे। युवा-प्रौढ़-वृद्ध सबकी जुबान पर चुनाव परिणाम ही थे। कुछ लोग एनडीए क ी बढ़त को लेकर खुश दिखे तो कहीं राज्य में तृणमूल की बढ़त को लेकर खुश नजर आए। सीटों पर रूझान क ा बढऩा घटना लोगों के चेहरे पर दिख रहा था। सुबह से दोपहर तक लोगों के चेहरे पर चुनाव के परिणामों की गहमी गहमी दिखती रही।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो