scriptडॉक्टर की लापरवाही से गर्भस्थ शिशु की मौत | Doctor's negligent infant death | Patrika News
कोलकाता

डॉक्टर की लापरवाही से गर्भस्थ शिशु की मौत

– परिजनों ने किया विरोध प्रदर्शन

कोलकाताApr 19, 2018 / 02:44 pm

Vanita Jharkhandi

kolkata west bengal

खडग़पुर . खडग़पुर चांदमारी महकमा अस्पताल के चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों ने अस्पताल में हंगामा किया। मौके पर खडग़पुर लोकल थाने की पुलिस पहुंची और स्थिति को नियन्त्रित की। सूत्रों के अनुसार खडग़पुर लोकल थाना अन्तर्गत बेनापुर की रहने वाली रानू पात्र प्रसव के लिए चांदमारी महकमा अस्पताल में भर्ती हुई थी। मंगलवार की रात को उसे प्रसव पीड़ा आरम्भ हुई। वह छटपटाती रही पर मौके पर उसे देखने के लिए कोई भी डॉक्टर नहीं आया। इसके बाद उसका इलाज करने वाले डॉ.सौरभ सेनापति को फोन किया गया। उन्होंने फोन पर ही नर्स को एक इंजेक्शन लगाने को कहा। इंजेक्शन लगाने के बाद उसका दर्द खत्म हो गया। बाद में रानू ने महसूस किया कि पेट में बच्चा पूरी तरह से शान्त हो गया है। उसमें किसी प्रकार का कोई हलचल नहीं है। इसके बाद उसका ऑपरेशन किया गया, तो नवजात मरा निकला। इससे लोगों ने नाराजगी जताई कि बिना देखे इंजेक्शन लगाने के लिए क्यों कहा गया? उसके परिजन नाराज हो अस्पताल में ही विरोध प्रदर्शन करने लगे। मौके पर पुलिस पहुंची और स्थिति को सम्भाली।

kolkata west bengal

संपत्ति की लालच में मां की हत्या का प्रयास

– बेटा हुआ गिरफ्तार
कोलकाता . उत्तर 24 परगना के अशोक नगर के सुभाष पल्ली में मंगलवार की रात को संपत्ति की लालच में मां की हत्या करने की कोशिश में बेटा गिरफ्तार हो गया। आरोपी बेटे का नाम हरिणमय धर है। पुत्रवधू फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। सूत्रों के अनुसार झरना देवी अपने बेटे और बहू के साथ रहती थी। पति की मौत हो चुकी है। आरोप है कि बेटा-बहू उसकी देखभाल नहीं करते थे। आए दिन संपत्ति अपने नाम लिखाने को लेकर मां से झगड़ते रहते थे। मंगलवार की रात को बेटा ने गमछा से उसके गले में फांस लगाकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया। झरना की आवाज सुनकर आस-पास के लोग दौड़े आए। इसके बाद वृद्धा को अस्पताल ले जाया गया। थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद हिरणमय को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Home / Kolkata / डॉक्टर की लापरवाही से गर्भस्थ शिशु की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो