scriptपुलिस के भय से कूदा तालाब में, हुई मौत | Due to the fear of police, death in the pond | Patrika News
कोलकाता

पुलिस के भय से कूदा तालाब में, हुई मौत

– जुआ अड्डे पर पुलिस ने मारा था छापा

कोलकाताNov 02, 2018 / 02:10 pm

Vanita Jharkhandi

kolkata west bengal

पुलिस के भय से कूदा तालाब में, हुई मौत

 

आसनसोल . आसनसोल के दक्षिण थाना के उषाग्राम इलाके में पुलिस से पीछा छुड़ाने के लिए तालाब में कूदे युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक का नाम अखिलेश पासवान (30) है। उषाग्राम में बुधवार की देर रात पुलिस ने जुआ अड्डे में छापेमारी की। पुलिस को देखकर ही जुआरी भागने लगे। जिनमें अखिलेश भी शामिल था। पुलिस के हाथ से बचने के लिए अखिलेश ने तालाब में छलांग लगा दी। पुलिस ने तालाब को घेर लिया। इस दौरान डूबने से युवक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि युवक आधे घंटे तक तालाब में छटपटाता रहा पुलिस कर्मी उसे निकालने के बचाय उस पर पत्थ फेंकते रहे। मृतक के परिजनों के मुताबिक वह हृदयरोगी था। पानी में उसकी तबीयत खराब हो गई। बाद में पुलिस ने उसे पानी से निकाला और तालाब के किनारे ही छोड़ कर चली गई। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने दक्षिण थाने का घेराव किया। वे मुआवजे की मांग कर रहे थे। पुलिस के समझाने बुझाने के बाद स्थिति संभली। पुलिस का कहना है कि जुआ अड्डे पर पुलिस ने छापेमारी की थी। वहां से लोग भागे जरूर थे पर ऐसा किसी के तालाबा में डूबने की जानकारी नहीं है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट मिलने पर मौत के कारणों का खुलासा होगा।

 

 

kolkata west bengal

थर्ड इयर के छात्र का लटकता शव मिला

कोलकाता . उत्तर 24 परगना के बारासात सालबागान इलाके के निवासी और स्नातक तृतीय वर्ष के छात्र का फंदे से लटकता हुआ शव गुरुवार को उसके घर से बरामद किया गया। मृतक का नाम स्वप्रभ भक्त (21) है। सुबह उसके कमरे का दरवाजा नहीं खोले जाने पर पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और स्वप्रभ का फंदे से लटकता शव पाया। पुलिस प्राथमिक जांच के बाद इसे आत्महत्या ही मान रही है। सूत्रों के अनुसार स्वप्रभा के माता-पिता के बीच के संबंध ठीक नहीं थे। हमेशा ही दोनों के बीच विवाद होता था। बुधवार की रात को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया। इसके बाद सुबह उसका शव मिला है। अनुमान लगाया जा रहा है कि माता-पिता के बीच के कड़वे संबंध से वह अवसाद में था। वह प्रेसिडेंसी कॉलेज में तीसरे वर्ष का छात्र था। इस घटना को लेकर इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके।

Home / Kolkata / पुलिस के भय से कूदा तालाब में, हुई मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो