scriptकोलकाता मे विमान की आपात लैंडिंग, जाने क्यों… | Emergency landing of flight in Kolkata, Knoe Why... | Patrika News
कोलकाता

कोलकाता मे विमान की आपात लैंडिंग, जाने क्यों…

यात्रियों में दहशत
विमान मुंबई से गुवाहाटी जा रहा था

कोलकाताFeb 26, 2020 / 05:42 pm

Ashutosh Kumar Singh

कोलकाता मे विमान की आपात लैंडिंग, जाने क्यों...

कोलकाता मे विमान की आपात लैंडिंग, जाने क्यों…

– मुंबई से गुवाहाटी जा रहा था विमान

– विमान में सवार थे 183 यात्री

कोलकाता

ईधन के रिसाव की आशंका के मद्देनजर स्पाइसजेट के एक विमान की बुधवार सुबह कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस (एनसीबी) अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यह विमान मुंबई से गुवाहाटी जा रहा था। विमान में 183 यात्री सवार थे। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार सुबह लगभग 10 बजे विमान के पायलट को विमान के ईधन की टंकी से रिसाव की आशंका हुई। उसने तुरंत कोलकाता के एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से संपर्क कर आपात लैंडिंग की अनुमति मांगी। अनुमति मिलने के बाद पायलट ने सुरक्षित तरीके से विमान को उतारा। इमरजेन्सी लैंडिंग की खबर से यात्रियों में दहशत फैल गई। सभी यात्रियों को सुरिक्षत नीचे उतारा गया। फिर नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विशेषज्ञों ने विमान के गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया कि ईधन की टंकी से नहीं बल्कि पानी की टंकी से रिसाव हो रहा था।

Home / Kolkata / कोलकाता मे विमान की आपात लैंडिंग, जाने क्यों…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो