scriptकेएमसी की पहल…. महानगर के सभी घरों में लगेंगे वॉटर मीटर | every house in kolkata will have water meter. | Patrika News
कोलकाता

केएमसी की पहल…. महानगर के सभी घरों में लगेंगे वॉटर मीटर

– महानगर में पेयजल की फिजूल खर्च रोकने के लिए कोलकाता नगर निगम सभी घरों में वॉटर मीटर लगाने की तैयारी में है।

कोलकाताFeb 20, 2019 / 02:17 pm

Jyoti Dubey

Kolkata, West Bengal, India

केएमसी की पहल…. महानगर के सभी घरों में लगेंगे वॉटर मीटर

कोलकाता. महानगर में पेयजल की फिजूल खर्च रोकने के लिए कोलकाता नगर निगम सभी घरों में वॉटर मीटर लगाने की तैयारी में है। निगम के इस फैसले को उस शोध ने ताकत दी है जिसमें कई इलाकों में मान्य प्रति व्यक्ति जलखर्च 135-140 लीटर की जगह 600 लीटर खर्च किए जाने की बात कही गई है। वॉटर मीटर से हर घर में खर्च होने वाले पेयजल की मात्रा मापी जाएगी। जिन घरों में पेयजल की बर्बादी होती पाई जाएगी उन्हें पत्र भेजकर जागरूक करने की कोशिश की जाएगी। निगम सूत्रों के अनुसार अब तक वार्ड नम्बर 1 से 10 तक कुल 3000 घरों में वॉटर मीटर लगाए जा चुके हैं।

———————————

– एडीबी के तीन हजार करोड़ से 2024 तक हर घर में 24 घंटे पेयजल

कोलकाता नगर निगम अंतर्गत शहर के सभी घरों में 24 घंटे पेयजलापूर्ति के लिए सरकार ने एशियन डेवलपमेंट बैंक से 3,000 करोड़ रूपए का लोन लिया है। लक्ष्य 2024 तक पूरा किया जाना है। पानी की बर्बादी रोकने के लिए एडीबी ने निगम को पाबंद किया है। निगम से कहा गया है कि सरकार मीटर लगाए, पानी की बर्बादी का डेटा कलेक्ट करे और लोगों पर हर्जाना लगाए। मगर राज्य सरकार ने शहरवासियों से जलकर वसूलने से मना करते हुए चिट्ठी के माध्यम से जागरुक करने का फैसला लिया।

—————————
– पाईपलाईन में भी लगेगा वॉटर मीटर : फिरहाद

कोलकाता नगर निगम के मेयर फिरहाद हकीम ने वॉटर मीटर लगाए जाने के कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा है। विभागीय अधिकारियों को पाईपलाईन में भी वॉटर मीटर लगाने का निर्देश दिया है। उनके अनुसार सीईएसी, बीएसएनएल व रोड मरम्मत के कार्यों के दौरान अक्सर पाईपलाईन फट जाता है या लीक हो जाती है। मीटर रहने से पानी की बर्बादी का इलाका चिन्हित हो जाएगा और मरम्मत कार्य तत्परता के साथ किया जा सकेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो