scriptजांच की कसौटी पर परखे जाएंगे शहर के और 6 पुल | Examination of the city will test six more bridges, kolkata | Patrika News
कोलकाता

जांच की कसौटी पर परखे जाएंगे शहर के और 6 पुल

जांच की कसौटी पर परखे जाएंगे शहर के और 6 पुल
-यातायात पर पड़ सकता है असर
 

कोलकाताOct 17, 2019 / 02:22 pm

Renu Singh

जांच की कसौटी पर परखे जाएंगे शहर के और 6 पुल

जांच की कसौटी पर परखे जाएंगे शहर के और 6 पुल

कोलकाता

विद्यापति सेतु, टाला सेतु के बाद अब शहर के और 6 पुल जांच की कसौटी पर परखे जाएंगे। केएमडीए की नियमित जांच के तहत ६ और पुलों को चिन्हित किया गया है। केएमडीए के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जिन 6 पुलों का स्वास्थ्य परीक्षण चल रहा है, वे हैं बाघजतीन सेतु, बिजन सेतु, दुर्गापुर सेतु, करुणामयी सेतु, चेतला सेतु, अंबेडकर सेतु और चितपुर कैनल सेतु। ये छह पुल शहर की यातायात व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। केएमडीए के एक अधिकारी का कहना है कि भविष्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलों की वर्तमान स्थिति की जांच की जानी चाहिए। वर्तमान में पुल का वजन कितना है, यह तब तक ज्ञात नहीं होगा जब तक यातायात बंद नहीं किया जाएगा। हालंाकि अभी तक यह नहीं बताया गया कि किसकी जांच कब होगी व पुल को कैसे बंद किया जाएगा। केएमडीए के सीईओ अंतरा आचार्य ने सोमवार को कहा कि दुर्घटना को रोकने के लिए पुल की जांच की जा रही है। पुलिस के परामर्श के बाद यदि आवश्यक हुआ तो पुल को बंद करने का निर्णय लिया जाएगा। पहले चरण में शहर के सात पुलों का स्वास्थ्य परीक्षण पूजा से पहले किया गया था। उन परीक्षणों के आधार पर कई विशेषज्ञों ने भी सिफारिशें की हैं। केएमडीए ने कहा कि जल्द ही सिफारिशों पर ध्यान दिया जाएगा। हालांकि सितंबर में इन पुलों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया जाना था, लेकिन उस समय लालबाजार की आपत्ति करने पर पुलों की मरम्मत करना संभव नहीं हुआ था। लालबाजार पुलिस मुख्यालय की ओर से कहा गया था कि पूजा के दौरान शहर के ट्रैफिक का दबाव था। परिणामस्वरूप पूजा के दौरान पुल के बंद होने से यातायात की भीड़ को संभालना असंभव हो जाता। मालूम हो कि दुर्गापूजा के पहले पूजा से पहले सियालदह पुल, कालीघाट पुल, बाघाजतिन सेतु, अरविंद सेतु, चिंग्ड़ीघाटा ब्रिज, बंकिम सेतु, चेतला सेतु की जांच का काम पूरा हो चुका है। केएमडीए के सूत्रों का कहना है कि विद्यापति सेतु की सुरक्षा के लिए ट्राम लाइन और पिच लाइनिंग को हटाने की सिफारिश की है। उन्होंने कहा कि अगर अभी मरम्मत की आवश्यकता नहीं है तो भी वजन कम करना महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही मल्लिक घाट फूलबाजार स्थित छोटे से पुल को भी जांच की गई है। रिपोर्ट के अनुसार उसे तोड़ा जाना चाहिए। प्राथमिक रूप में कोलकाता नगर निगम ने इसे तोडऩे की स्वीकृति दी है।

Home / Kolkata / जांच की कसौटी पर परखे जाएंगे शहर के और 6 पुल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो