scriptनम आंखों से मां दुर्गा की विदाई | Farewell to Maa Durga | Patrika News
कोलकाता

नम आंखों से मां दुर्गा की विदाई

पांच दिनों तक आस्था और श्रद्धा से पूजा अर्चना करने के बाद शुक्रवार को महानगर कोलकाता समेत राज्य भर में मां दुर्गा की विदाई की गई। कुछ बड़ी मूर्तियों को छोड़कर अधिकांश मूर्तियों का विसर्जन किया गया।

कोलकाताOct 15, 2021 / 10:07 pm

Rabindra Rai

नम आंखों से मां दुर्गा की विदाई

नम आंखों से मां दुर्गा की विदाई

महिलाओं ने खेला सिंदूर खेला
कोलकाता. पांच दिनों तक आस्था और श्रद्धा से पूजा अर्चना करने के बाद शुक्रवार को महानगर कोलकाता समेत राज्य भर में मां दुर्गा की विदाई की गई। कुछ बड़ी मूर्तियों को छोड़कर अधिकांश मूर्तियों का विसर्जन किया गया। विसर्जन से पहले सिंदूर खेला की रश्म निभाई गई। विवाहित महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सिंदूर खेला का खेल खेला। हालांकि यह क्षण बड़ा ही भावुक था। मां दुर्गा की विदाई के समय महिलाओं की आंखें नम थीं।

चॉकलेट की मूर्ति
इधर कोलकाता की बेकरी श्रृंखला ने 25 किलोग्राम चॉकलेट की दुर्गा माता की मूर्ति बनाई है। इसका दूध में विसर्जन किया जाएगा और फिर उससे बने ‘मिल्कशेक’ को वंचित बच्चों में बांटा जाएगा। बेकरी के एक प्रवक्ता ने बताया कि बेल्जियम चॉकलेट से पार्क स्ट्रीट में बनी चार फुट ऊंची देवी दुर्गा मूर्ति ने श्रद्धालुओं को काफी आकर्षित किया।

जानकारी बटोरी, फिर किया तैयार
उन्होंने बताया कि विश्व प्रसिद्ध मूर्ति निर्माण हब कुम्हारटोली में जाकर काफी जानकारी बटोरने के बाद शेफ विकास कुमार और उनकी टीम ने एक सप्ताह से अधिक समय में इसे तैयार किया।
टीम ने कोको बटर का इस्तेमाल उसका आधार ठोस बनाने और मूर्ति पर से दरारें छुपाने के लिए किया।

Home / Kolkata / नम आंखों से मां दुर्गा की विदाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो