scriptअध्यक्ष पद सम्भालते ही फिरहाद ने कई कार्यक्रमों की घोषणा | Firhad announced many programs as soon as he took over as president. | Patrika News
कोलकाता

अध्यक्ष पद सम्भालते ही फिरहाद ने कई कार्यक्रमों की घोषणा

– राज्य में राजारहाट-न्यूटाउन की शैली में और उपनगर बनाए जाएंगे

कोलकाताAug 01, 2021 / 04:48 pm

Vanita Jharkhandi

अध्यक्ष पद सम्भालते ही फिरहाद ने कई कार्यक्रमों की घोषणा

अध्यक्ष पद सम्भालते ही फिरहाद ने कई कार्यक्रमों की घोषणा



न्यूटाउन
राज्य के मंत्री फिरहाद हकीम ने हिडको के चेयरमैन का पद लेने के साथ ही अपने जिम्मेदारी को गम्भीरता से निभाते भी नजर आए। शुक्रवार को ही पद लेने के तुरन्त बीद ही कर्मचारियों व अधिकारियों से बैठक की साथ ही कई महत्पवूर्ण योजनाओं को कार्यरूप देने की घोषणा भी की। उन्होंने अगले कार्यक्रम की घोषणा करते हुए कहा कि जल्द ही राज्य के विभिन्न हिस्सों में न्यूटाउन की शैली में उपनगरों का निर्माण करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में राजारहाट-न्यूटाउन की शैली में और उपनगर बनाए जाएंगे। हावड़ा को ‘खेल सिटी बनाया जाएगा। बैठक का मुख्य विषय निम्न मध्यम वर्गीय परिवारों को सस्ती जमीन के साथ कैसे मदद करना है।हिडको के अध्यक्ष ने यह नहीं बताया कि ‘ग्रीन सिटी’ कहां स्थित होगा। हालांकि, हिडको सूत्रों के मुताबिक दक्षिण 24 परगना में ‘ग्रीन सिटी’ बनाई जाएगी। इतने लंबे समय तक आम जनता में यह विचार था कि हिडको का मतलब राजारहाट होता है। लेकिन फिरहाद हाकिम ने समझाया कि पश्चिम बंगाल हाउसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन पूरे राज्य के लिए काम करेगा।
देबाशीष सेन तृणमूल राज्य में सत्ता में आने के बाद से हिडको के अध्यक्ष हैं। किसी मंत्री को यह पद नहीं मिला। ग्यारह साल पहले हिडको चेयरमैन गौतम देब थे, जो तत्कालीन आवास मंत्री थे। 11 साल बीत गए अब एक और मंत्री ने हिडको के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला।

Home / Kolkata / अध्यक्ष पद सम्भालते ही फिरहाद ने कई कार्यक्रमों की घोषणा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो