scriptबहूभोज में पार्किंग विवाद पर फायरिंग, 10 वर्षीय बच्चे की मौत | Firing on parking controversy at multi-party, 10-year-old child dies | Patrika News
कोलकाता

बहूभोज में पार्किंग विवाद पर फायरिंग, 10 वर्षीय बच्चे की मौत

– कूचबिहार के उत्तर खागड़ाबाड़ी की घटना – वधू पक्ष का इलाके के वासियों से हुआ था विवाद

कोलकाताMar 18, 2019 / 02:59 pm

Renu Singh

kolkata  west bengal

फायर (फाइल फोटो)

बहूभोज अनुष्ठान में गाड़ी पार्र्किंग के विवाद को लेकर वधू पक्ष के लोगों से स्थानीय लोगों की हुई भिड़ंत के बाद फायरिंग में 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। यह घटना कूचबिहार के उत्तर खागड़ाबाड़ी में शुक्रवार रात को घटी। मृतक का नाम ऋत्विक विश्वास है। वह अपनी दीदी के बहूभोज में शामिल होने आया था। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि खागड़ाबाड़ी इलाके में शुक्रवार रात को बहूभोज आयोजित किया गया था। सही समय पर कन्यापक्ष की एक गाड़ी में लोग पहुंचे लेकिन समारोह स्थल पर गाड़ी के पार्किंग की जगह नहीं थी। उसी समय उस इलाके के कुछ लोग चले आए और गाड़ी रखने को लेकर कन्या पक्ष के लोगों के संग झगडऩे लगे। दोनों पक्षों में बात इतनी अधिक बढ़ गई हाथापाई होने लगी। इतने में इलाके के लोगों में से एक व्यक्ति ने बंदूक निकाली व गोलियां चलाने लगा। उसी की एक गोली पास ही 10 वर्षीय बच्चे के शरीर में जा लगी। गोली की आवाज सुनते ही लोग इधर-उधर भागने लगे। बच्चा गिर पड़ा तुरंत ही लोग उसे उठाकर कूचबिहार सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने कोतवाली थाने की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। किसने गोली चलाई इसका पता नहीं चल पाया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो