scriptडकैती की योजना विफल पांच गिरफ्तार | five arrest in plan to daicaity | Patrika News
कोलकाता

डकैती की योजना विफल पांच गिरफ्तार

डकैती की योजना विफल पांच गिरफ्तार
चंदननगर थाना इलाके की घटना

कोलकाताFeb 20, 2019 / 05:45 pm

Nirmal Mishra

kolkata

डकैती की योजना विफल पांच गिरफ्तार


हुगली

चंदननगर थाना इलाके से पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापामारी करके पांच सशस्त्र डकैतों को मंगलवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि चंदननगर के विविहाट चडक़तल्ला स्टेडियम के पास पांच जने संदेहजनक अवस्था में घूमते देखे गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पांचों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से हथियार भी बरामद किया गया है। पुलिस ने इनके नाम मो. शाहजाद (भद्रेश्वर), मो. इमरान(उत्तर २४ परगना), शिव शंकर साव(पोलवा), राहुल(पोलवा), और लूचा दास(भद्रेश्वर)बताया है। पुलिस ने बताया कि बताया कि ये सभी इलाके में डकैती की योजना के तहत एकत्र हुए थे। पुलिस पांचों से पूछताछ कर रही है। इनकी गिरफ्तारी की जानकारी अन्य थानों को भी दी गई है। ताकि इनके बारे में पता लगाया जा सके। पुलिस ने बताया कि इलाके में ये सभी डकैती के तहत हथियार लेकर पहुंचे थे। इनके कुछ और साथी यहां आने वाले थे उसके पहले ही इनको हिरासत में ले लिया गया। इनके साथियों का नाम भी पता चला है जल्द ही उन्हें भी दबोच लिया जाएगा।

Home / Kolkata / डकैती की योजना विफल पांच गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो