scriptबंगाल में आज पूर्ण लॉकडाउन, जनजीवन थमा | Full lockdown in Bengal, life stopped | Patrika News
कोलकाता

बंगाल में आज पूर्ण लॉकडाउन, जनजीवन थमा

पश्चिम बंगाल में बुधवार को पूर्ण लॉकडाउन के चलते जनजीवन थम सा गया। लॉकडाउन को सफल बनाने में पुलिस मुस्तैदी से जुटी दिखी। महानगर के बागबाजार से बेहला तक सब सून/सन्नाटा नजर आया। इस बीच राज्य में 31 अगस्त तक घोषित लॉकडाउन के बीच सम्पूर्ण लॉकडाउन की तारीखें बदल दी गई हैं।

कोलकाताJul 29, 2020 / 12:07 pm

Rabindra Rai

बंगाल में आज पूर्ण लॉकडाउन, जनजीवन थमा

बंगाल में आज पूर्ण लॉकडाउन, जनजीवन थमा

लॉक डाउन को सफल बनाने में मुस्तैदी से जुटी पुलिस
बागबाजार से बेहला तक सब सून/सन्नाटा

कोलकाता. पश्चिम बंगाल में बुधवार को पूर्ण लॉकडाउन के चलते जनजीवन थम सा गया। लॉकडाउन को सफल बनाने में पुलिस मुस्तैदी से जुटी दिखी। महानगर के बागबाजार से बेहला तक सब सून/सन्नाटा नजर आया। इस बीच राज्य में 31 अगस्त तक घोषित लॉकडाउन के बीच सम्पूर्ण लॉकडाउन की तारीखें बदल दी गई हैं। मंगलवार को राज्य सचिवालय में मीडिया से मुखातिब होकर ममता बनर्जी ने ऐलान किया था कि 31 अगस्त तक पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन रहेगा उनमें भी 16 दिनों तक संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। जिनमें दो और 9 अगस्त को संपूर्ण लॉकडाउन था। लेकिन अब गृह विभाग ने इन तिथियों में बदलाव कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा था कि अगस्त में कोरोनावायरस के संक्रमण में तेजी की आशंका है, इसीलिए लोगों को और अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।

अब इस दिन पूर्ण लॉकडाउन
राज्य गृह विभाग ने एक ट्वीट किया है। इसमें लिखा है कि राज्य भर में 16 दिनों के संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा होने के बाद विभिन्न तबके से फोन आ रहे हैं जिसमें कुछ तारीखों पर संपूर्ण लॉकडाउन नहीं करने की अपील की गई है। लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए राज्य सरकार ने 2 और 9 अगस्त को संपूर्ण लॉकडाउन नहीं करने का निर्णय लिया है।

Home / Kolkata / बंगाल में आज पूर्ण लॉकडाउन, जनजीवन थमा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो