scriptमिनी राजस्थान में उमड़ा जनसैलाब | gangaur dhoom at kolkata | Patrika News
कोलकाता

मिनी राजस्थान में उमड़ा जनसैलाब

एक ही स्थान पर 9 मंडलियों की शोभायात्रा–बच्चों से लेकर बुजुर्गों में दिखा उत्साह–गणगौर उत्सव

कोलकाताApr 08, 2019 / 10:55 pm

Shishir Sharan Rahi

kolkata

मिनी राजस्थान में उमड़ा जनसैलाब

कोलकाता. महानगर के मिनी राजस्थान के नाम से विख्यात बड़ाबाजार में सोमवार को बंगभूमि पर सचमुच राजस्थान उतर आया। गणगौर उत्सव में डूबे महानगर के प्रवासी राजस्थानियों ने जब एक ही स्थान पर 9 मंडलियों की शोभायात्रा देखी, तो हतप्रभ हो गए। बड़ाबाजार में इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। बड़ा बाजार से एक साथ 9 मंडलियों बलदेवजी गवरजा माता सेवा ट्रस्ट, गवरजा माता गोवर्धन नाथजी मंदिर, गवरजा माता पारख कोठी, गवरजा माता नींबूतल्ला पंचायत, गवरजा माता बांसतल्ला, गवरजा माता हंसपुकुर मंडली, गवरजा माता गांगुली लेन, मनसापूरण गवरजा माता मंडली और गवरजा माता कलाकार स्ट्रीट की शोभायात्रा निकली। इसमें बच्चों से लेकर युवाओं-युवतियों-महिलाओं व बुजुर्गों ने उमंग उत्साह से भाग लिया। इस मौके पर जगह-जगह शीतल पेयजल व शर्बत आदि की व्यवस्था भी की गई थी।
गवरजा माता हावड़ा अंचल समिति की ओर से आयोजित गणगौर महोत्सव का आयोजन सलकिया स्कूल रोड स्थित श्याम गार्डेन में सोमवार को धूमधाम से सम्पन्न हुआ। सुबह 9 बजे गौरी पूजन के साथ शुरू महोत्सव में श्रद्धालुओं की भारी भीड उमड़ पड़ी। सुबह से ही गौरी पूजन के लिए भक्तों की लम्बी कतार लग गई। बाद में मां गवरजा ने अपने ननिहाल विक्रम विहार के लिए प्रस्थान किया, जिसके बाद कुंवारी कन्या पूजन हुआ। गवरजा उत्सव की महत्वपूर्ण परम्परा बनौला के सामूहिक आयोजन ने महोत्सव को नई गरिमा प्रदान की। गायक अजय सिंह के भजनों की अमृत वर्षा में श्रद्धालु भाव-विभोर हो झूम उठे। देर रात सामूहिक आरती के साथ इस महापर्व का समापन हुआ। समारोह में उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने कहा कि हावड़ा में भी मिनी राजस्थान बसता है और राजस्थान के महापर्व गणगौर के प्रतिवर्ष इस आयोजन से स्पष्ट होता है कि राजस्थानियों ने भले ही व्यवसाय कारोबार के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में प्रवास किया, लेकिन वे अपनी धर्म-संस्कृति को कतई नहीं भूले।

Home / Kolkata / मिनी राजस्थान में उमड़ा जनसैलाब

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो