scriptमार कर भाजपा कार्यकर्ता के शव को पेड़ पर लटका दिया | hang Dalit Trilochan on the tree for do BJP in Purulia | Patrika News
कोलकाता

मार कर भाजपा कार्यकर्ता के शव को पेड़ पर लटका दिया

अभिषेक ने ऐसा बयान दे कर राज्य के लोगों और लोकतंत्र का अपमान किया है

कोलकाताMay 30, 2018 / 10:07 pm

MANOJ KUMAR SINGH

KOLKATA

मार कर भाजपा कार्यकर्ता के शव को पेड़ पर लटका दिया

हिम्मत है तो सीबीआई से जांच कराएं ममता – राहुल
कहा, तृणमूल कांग्रेस ने करवाई है हत्या

कोलकाता
पुरुलिया जिले के बलरामपुर में जान से मार कर भाजपा के दलित कार्यकर्ता त्रिलोचन महतो (2०) के शव को पेड़ पर लटका देने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस पर हत्या करवाने का आरोप लगाया है और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से सीबीआई जांच कराने की मांग की है।
बलरामपुर गांव में बुधवार सुबह त्रिलोचन महतो का शव पेड़ से लटका पाया गया। उसकी सफेद टी शर्ट के आगे-पीछे लिखा था कि 18 साल की उम्र से भाजपा से जुडऩे का यह नतीजा है। पंचायत चुनाव के दिन से ही हम तुम्हारी हत्या की कोशिश कर रहे थे, लेकिन विफल रहे। आज तुमको मौत की नींद सुला दी।
त्रिलोचन के पिता ने पुलिस से छह आरोपियों के खिलाफ हत्या की धमकी देने की शिकायत की है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने कहा कि त्रिलोचन भाजपा नेता का बेटा था और उसकी हत्या तृणमूल ने करवाई है और यह मुख्यमंत्री के सांसद भतीजे अभिषेक बनर्जी के भडक़ाऊ भाषण का नतीजा है। हिम्मत है तो मुख्यमंत्री इसकी सीबीआई जांच कराएं। तृणमूल कांग्रेस ने इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है। अभिषेक बनर्जी ने पुरुलिया जा कर विरोधी शून्य करने की धमकी दी थी। राहुल सिन्हा ने कहा कि अभिषेक ने ऐसा बयान दे कर राज्य के लोगों और लोकतंत्र का अपमान किया है।
अभिषेक के पुरुलिया जाने का इंतजार

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने समूचे बंगाल को विरोधी शून्य करने की कोशिश की थी, लेकिन पुरुलिया और झाडग़्राम के लोगों ने उसे जवाब दे दिया। अभिषेक बच्चे हैं। वे जंगलमहल में जाकर इस तरह की धमकी दें, फिर देखें लाल मिट्टी कैसी होती है। हमें अभिषेक के पुरुलिया जाने का इंतजार हैं। हम भी देखना चाहते हैं कि वे पुरुलिया को विरोधी शून्य करते है या उनका क्या होता है।

Home / Kolkata / मार कर भाजपा कार्यकर्ता के शव को पेड़ पर लटका दिया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो