scriptगृहवधू का फंदे से लटका शव बरामद | hanged body of a married women found | Patrika News
कोलकाता

गृहवधू का फंदे से लटका शव बरामद

दक्षिण 24 परगना जिले में विष्णुपुर थाना क्षेत्र के दक्षिण गौरीपुर इलाके से शनिवार की रात एक महिला का शव फंदे से लटका बरामद किया गया। मृतका का नाम नयनतारा राय (24) है।

कोलकाताDec 16, 2018 / 08:02 pm

Jyoti Dubey

Kolkata, West Bengal, India

गृहवधू का फंदे से लटका शव बरामद

– मायकेवालों ने उसके देवर पर लगाया हत्या का लगा आरोप

– आरोपी गिरफ्तार


कोलकाता. दक्षिण 24 परगना जिले में विष्णुपुर थाना क्षेत्र के दक्षिण गौरीपुर इलाके से शनिवार की रात एक महिला का शव फंदे से लटका बरामद किया गया। मृतका का नाम नयनतारा राय (24) है। पुलिस ने उसके शव को उसके कमरे से बरामद किया है। सूत्रों के अनुसार मृतका के शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान हैं। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार 2 साल पहले नयनतारा का विवाह देवदास राय नामक एक व्यक्ति के साथ हुआ था। कार्य के सिलसिले से वह ज्यादातर समय अपने घर से बाहर ही रहता था। मृतका के मायकेवालों का आरोप है कि बड़े भाई की गैरमौजूदगी में उसका देवर अक्सर उसे परेशान किया करता था। घर में माता-पिता के सामने ही वह अपनी भाभी के साथ भद्दे-भद्दे मजाक और छेड़छाड़ करता था। पहले-पहले नयनतारा को लगा कि देवर होने के नाते वह उसके साथ ऐसी हरकतें करता है, लेकिन बाद में उसे उसके इरादे नेक नहीं लगे। उसने जब इस संबंध में अपने ससुरालवालों से शिकायत की, तो ससुरालवालों ने उसे ही डांट दिया। इसके बाद उसका मन और बढ़ गया। वह धीरे-धीरे नयनतारा को कुप्रस्ताव देने लगा। उन्होंने बताया कि अपने देवर की हरकतों से परेशान होकर वह कुछ महीने पहले अपने मायके में रहने आ गई थी। मगर उसके ससुरालवाले फिर उसे समझा-बुझाकर अपने साथ ले गए। कुछ दिनों तक सबकुछ सामान्य रहने के बाद उसके देवर ने फिर से उसे परेशान करना शुरू कर दिया। मृतका के मायकेवालों को संदेह है कि शनिवार को भी ऐसी ही किसी घटना का विरोध करने के बाद उसके ससुरालवालों ने उसकी हत्या कर दी और बाद में उसे फंदे से लटका दिया। परिजनों ने पुलिस के पास उसके देवर देवदास समेत 5 जनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर जांच में जुटी पुलिस ने देवदास को गिरफ्तार कर लिया है। उनके अनुसार परिवार के अन्य सदस्य फरार हैं। देवदास से पूछताछ कर उनके बारे में जानकारी इकट्ठा करने की कोशिश की जा रही है।

Home / Kolkata / गृहवधू का फंदे से लटका शव बरामद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो