scriptमहिला का फंदे से लटका शव बरामद, दहेज के लिए हत्या का आरोप | hanging female body recovered, suspected murderd for dowry | Patrika News
कोलकाता

महिला का फंदे से लटका शव बरामद, दहेज के लिए हत्या का आरोप

– उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव थाना क्षेत्र के शक्तिनगर इलाके में एक महिला का फंदे पर लटका हुआ शव पाया गया। आरोप है कि उसकी हत्या दहेज के लिए की गई है।

कोलकाताDec 09, 2018 / 07:37 pm

Jyoti Dubey

Kolkata, West Bengal, India

महिला का फंदे से लटका शव बरामद, दहेज के लिए हत्या का आरोप

कोलकाता. उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव थाना क्षेत्र के शक्तिनगर इलाके में एक महिला का फंदे पर लटका हुआ शव पाया गया। मृतका का नाम रूमा नस्कर(24) है। शुक्रवार की शाम पुलिस ने उसके शव को उसके कमरे से फंदे पर लटकी हुई हालत में बरामद किया। मृतका के मायके वालों का आरोप है कि दहेज के लिए उसके ससुरालवालों ने उसे मारकर फंदे पर लटका दिया। उनके अनुसार 8 महीने पहले शंभु नस्कर नामक व्यक्ति से उनकी बेटी का विवाह हुआ था। शादी के बाद ही उस पर मायके से दहेज लाने का दबाव दिया जाने लगा। 3 दिनों पहले ही वह इसकी वजह से रूठकर अपने मायके आ गई थी लेकिन इन लोगों ने उसे समझा-बुझाकर ससुराल भेज दिया था। उन्हें लगा था कि कुछ दिनों में ये समस्याएं खत्म हो जाएंगी लेकिन शुक्रवार की शाम अचानक उसकी सास ने उन्हें फोन कर बताया कि रूमा ने आत्महत्या कर ली है। बेटी की मौत की खबर सुनते ही जब वे लोग उसके ससुराल पहुंचे तो पड़ोसियों से उन्हें पता चला कि गुरुवार की देर रात तक रूमा के चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनाई दे रही थी। उसके साथ ही उसके पति और सास-ससुर के चिल्लाने की आवाजें भी सुनाई दे रही थी। यह सुनते ही उसके मायके वाले समझ गए कि रूमा ने आत्महत्या नहीं कि बल्कि उसकी हत्या की गई है। उन्होंने उसके ससुरालवालों के खिलाफ बनगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। मृतका के ससुरालवालों से भी इस बारे में पूछताछ की जा रही है।
—————————————-

Kolkata, <a  href=
West Bengal , India” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2018/12/09/bus_accident_cms_3819465-m.jpg”>

बेलदा में खाई में गिरी बस, 30 घायल

पश्चिम मिदनापुर जिले के बेलदा थाना संलग्न इलाके में शनिवार की सुबह यात्रियों से भरी एक बस खाई में गिर गई। हादसे में बस में सवार लगभग 30 यात्रियों को चोट आई है। इन यात्रियों में कइयों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार शनिवार की सुबह यह बस दीघा से बालीगेडिय़ा के लिए रवाना हुई थी। बेलदा के अर्जुनी बस स्टॉप के समीप पहुंचते ही बस के पिछले चक्के का टायर फट गया और वह बेकाबू हो गई। चालक ने बस को संभालने की बहुत कोशिश की लेकिन वह बस स्टैंड के समीप स्थित खाई में जा गिरी। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाई और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। गौरतलब है कि घायलों में बस का चालक व खलासी भी मौजूद है। बेलदा थाने की पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को खाई से बाहर निकालकर जब्त कर लिया है। स्थानीय लोगों की माने तो उक्त खाई गहराई अधिक न होने की वजह से यात्रियों की जान बच गई, नहीं तो जिस गति में बस खाई में गिरी थी उसमें भारी संख्या में लोगों की जान जा सकती थी।

Home / Kolkata / महिला का फंदे से लटका शव बरामद, दहेज के लिए हत्या का आरोप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो