scriptहिन्दी हमारी राष्ट्रीय पहचान-राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी | -Hindi Our National Identity - Governor Kesharinath Tripathi | Patrika News
कोलकाता

हिन्दी हमारी राष्ट्रीय पहचान-राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी

राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने सोमवार को हिन्दी को देश की राष्ट्रीय पहचान करार दिया। उन्होंने अपने हाथों से देश की नौ रत्त्न कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड

कोलकाताAug 15, 2017 / 10:21 pm

शंकर शर्मा

governor Keshari Nath Tripathi

governor Keshari Nath Tripathi

कोलकाता. राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने सोमवार को हिन्दी को देश की राष्ट्रीय पहचान करार दिया। उन्होंने अपने हाथों से देश की नौ रत्त्न कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड को राजभाषा हिन्दी को कामकाज में इस्तेमाल करने में प्रथम पुरस्कार दिया। राज्यपाल ने नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (उपक्रम), कोलकाता की छमाही बैठक को संबोधित किया।

केशचन्द्र सेन, सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला और नागार्जुन को स्मरण करते हुए राज्यपाल ने कहा कि हिन्दी के विकास में बंगाल की बहुत बड़ी भूमिका है। उन्होंने कहा कि हिन्दी हमारी राष्ट्रीय पहचान है। हिन्दी में काम करने में राष्ट्रीय बोध की अनुभूति होती है। इन दिनों हिन्दी सम्पूर्ण विश्व के प्रेम की भाषा बन चुकी है। इसके प्रचार-प्रसार के लिए लोगों को आगे आना चाहिए। इस अवसर पर कोलकाता के विभिन्न संस्थानों के अध्यक्ष, निदेशक, आला अधिकारी और हिन्दी प्रेमी उपस्थित थे।

इस दौरान राज्यपाल ने सार्वजनिक क्षेत्र की उक्त कंपनी को राजभाषा के श्रेष्ष्ठ निष्पादन के लिए कॉरपोरेट कार्यालय वर्ग का प्रथम पुरस्कार दिया। कोल इंडिया के निदेशक (वित्त) सीके दे, निदेशक (तकनीकी) शेखर सरन और निदेशक (विपणन) श्याम नंदन प्रसाद ने यह पुरस्कार कोलकाता में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (उपक्रम), कोलकाता की छहमाही बैठक मेंत्रिपाठी के हाथों से ग्रहण किया। इसके अलावा कंपनी की हिन्दी पत्रिकी कोयला दर्पण को भी गृह पत्रिका वर्ग में तीसरा पुरस्कार दिया गया।

अब शिवपूजन पर भाजपा-तृणमूल की राजनीति
बांग्ला भाषियों के सावन के अंतिम सोमवार को बीरभूम जिले के बक्रेश्वर में भगवान शिव पर जल चढ़ाने को ले कर तृणमूल और भाजपा में राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। बड़ी संख्या में महिलाओं ने भगवान शिव पर जल चढ़ाया। तृणमूल कांग्रेस ने इसे भाजपा का राजनीतिक फंडा बताया। पार्टी के बीरभूम जिला अध्यक्ष अणुब्रत मण्डल ने कहा कि भाजपा धर्म को ले कर राजनीति कर कर रही है।
भाजपा जितना भगवान शिव के सिर पर जल चढ़ाएगी लोगों का दिमाग उतना ही ठण्डा होगा और वे तृणमूल कांग्रेस को वोट देंगे। दूसरी ओर भाजपा ने अणुब्रत मण्डल के आरोप को खारिज कर दिया। भाजपा के बीरभूम जिला अध्यक्ष कालोसोना मण्डल ने कहा कि इसमें कोई राजनीति नहीं है। धर्म और संस्कृति को ले कर भाजपा कोई राजनीति नहीं कर रही है।

सावन में भगवान शिव का पूजा करना हिन्दुओं की परम्परा और संस्कृति है। हिन्दू जागरण मंच ने इस पूजा का आयोजन किया है। एक हिन्दू होने के नाते उन्होंने इस आयोजन में हिस्सा लिया है। इसमें भाजपा की कोई भागीदारी नहीं है।

अब शिवपूजन पर भाजपा-तृणमूल की राजनीति
कोलकाता. बांग्ला भाषियों के सावन के अंतिम सोमवार को बीरभूम जिले के बक्रेश्वर में भगवान शिव पर जल चढ़ाने को ले कर तृणमूल और भाजपा में राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। बड़ी संख्या में महिलाओं ने भगवान शिव पर जल चढ़ाया। तृणमूल कांग्रेस ने इसे भाजपा का राजनीतिक फंडा बताया। पार्टी के बीरभूम जिला अध्यक्ष अणुब्रत मण्डल ने कहा कि भाजपा धर्म को ले कर राजनीति कर कर रही है। भाजपा जितना भगवान शिव के सिर पर जल चढ़ाएगी लोगों का दिमाग उतना ही ठण्डा होगा और वे तृणमूल कांग्रेस को वोट देंगे। दूसरी ओर भाजपा ने अणुब्रत मण्डल के आरोप को खारिज कर दिया। भाजपा के बीरभूम जिला अध्यक्ष कालोसोना मण्डल ने कहा कि इसमें कोई राजनीति नहीं है। धर्म और संस्कृति को ले कर भाजपा कोई राजनीति नहीं कर रही है।

सावन में भगवान शिव का पूजा करना हिन्दुओं की परम्परा और संस्कृति है। हिन्दू जागरण मंच ने इस पूजा का आयोजन किया है। एक हिन्दू होने के नाते उन्होंने इस आयोजन में हिस्सा लिया है। इसमें भाजपा की कोई भागीदारी नहीं है।

Home / Kolkata / हिन्दी हमारी राष्ट्रीय पहचान-राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो