भाजयुमो के हावड़ा सदर के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, महासचिव योगेश कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि राज्य भर में चुनाव के परिणाम भाजपा के पक्ष में जाने के कारण जगह जगह तृणणूल कांग्रेस के गुंडो का अत्याचार बढ़ गया है। जगह जगह भाजपा समर्थकों को मारा पीटा जा रहा है। उनके घर में तोड़ फोड़ की जा रही है। उन्हें धमकाया जा रहा है। लेकिन इस तरह का अत्याचार भाजपा समर्थक बर्दाश्त नहीं करेंगे। भाजयुमो के अध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के गुंडो की मदद पुलिस कर रही है। भाजपा समर्थकों की शिकायत थाने में नहीं ली जा रही हैं। भाजपा की ओर से आरोप लगाया गया कि पुरुलिया में शिशुपाल, झाड़ग्राम में रमन सिंह, नदिया में संतुघोष, काकीनाड़ा में चंदन साव की हत्या तृणमूल के गुंडो ने की है। भाजपा के हावड़ा सदर के अध्यक्ष सुरजीत साहा ने कहा कि जो पुलिस वाले तृणमूल से मिलकर अत्यचार कर रहे है उनकी लिस्ट तैयार की जा रही है। इसको सफल बनाने में भाजयुमों की उपाध्यक्ष पिंकी मुखर्जी, विवेक सिंह, पंकज साव, भाजपा नेता बद्री नारायण सिंह, आन्नद तिवारी, और धनु तिवारी, अनिल टिबड़ेवाल मौजूद रहे।