scriptआईएसएस संजय दीक्षित ने इ-मेल भेज कर हाजिर होने से किया इंकार | IAS Sanjay Dixit refuses to come in kolkata police HQ | Patrika News
कोलकाता

आईएसएस संजय दीक्षित ने इ-मेल भेज कर हाजिर होने से किया इंकार

कोलकाता पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (क्राइम) प्रवीण त्रिपाठी ने इसकी जानकारी दी।

कोलकाताJun 29, 2018 / 11:07 pm

Ashutosh Kumar Singh

Kolkata west bengal

आईएसएस संजय दीक्षित ने इ-मेल भेज कर हाजिर होने से किया इंकार

– ईद की 5 दिन की छुट्टी के फर्जी नोटिफिकेशन पर ट्वीट का मामला

-कोलकाता पुलिस ने जारी किया था नोटिस

कोलकाता

सोशल मीडिया पर सक्रिय राजस्थान कैडर के सीनियर आईएएस अधिकारी संजय दीक्षित ने अपने वकील के माध्यम से इ-मेल कर स्वास्थ्य का हवाला देते हुआ जांच अधिकारियों के सामने हाजिर होने से इंकार कर दिया है। कोलकाता पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (क्राइम) प्रवीण त्रिपाठी ने इसकी जानकारी दी। संजय दीक्षित ने इ-मेल में उल्लेख किया है कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है। जांच में वे कोलकाता पुलिस का पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने आगे लिखा है कि उनके पास किसी ने पश्चिम बंगाल सरकार की ईद की 5 दिन की छुट्टी वाला नोटिफिकेशन शेयर किया था। जिसे रीट्वीट किया था। जिसे कोलकाता पुलिस ने आपत्तिजनक मानते हुए दीक्षित को नोटिस जारी कर 29 जून सुबह 11:30 बजे तक कोलकाता पुलिस मुख्यालय में पूछताछ के लिए जांच अधिकारियों के समझ हाजिर होने की बात कही थी।
ईद पर पश्चिम बंगाल में 5 दिन की छुट्टी का फर्जी नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। दीक्षित ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पश्चिम बंगाल को इस्लामिक स्टेट की संज्ञा देते हुए इस पोस्ट को ट्वीट किया था। तब से वे कोलकाता पुलिस के राडार पर हैं। संजय ट्वीटर पर सक्रिय हैं। उनक ३० हजार फॉलोवर हैं। इसके पहले भी वे विवादों में रहे हैं।
——————————————-

कल्याणी में डबल मर्डर, मामले में एक गिरफ्तार

कृष्णनगर . कल्याणी में दो लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम आशीष मण्डल है। आशीष को गुरुवार की रात को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। उससे पूछताछ की जा रही है। मृतक दीपकंर घटक (17) के घरवालों ने आशीष के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। सूत्रों के अनुसार दीपंकर को आशीष ने फोन करके बुलाया था। उसके बाद से ही उसका पता नहीं चला था। गुरुवार की सुबह रास्ते में न सिर्फ दीपंकर बल्कि सुशान्त मण्डल की भी लाश एक ही जगह पड़ी थी। दोनों को ही धारदार हथियार से मारा गया था।

Home / Kolkata / आईएसएस संजय दीक्षित ने इ-मेल भेज कर हाजिर होने से किया इंकार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो