scriptWest Bnegal: भारतीय तटरक्षकों ने समुद्र में फंसे 15 मछुआरों को बचाया | Indian Coast Guard rescues 15 fishermen stranded at sea | Patrika News
कोलकाता

West Bnegal: भारतीय तटरक्षकों ने समुद्र में फंसे 15 मछुआरों को बचाया

फोन आने के तुरंत बाद आईसीजी जहाज विजया पर तैनात भारतीय तटरक्षक बचाव अभियान शुरू कर दिया। भारतीय तटरक्षक के डीआईजी विजय सिंह के कमान्ड वाली जहाज विजया ने समय पर पहुंच कर नाव में फंसे 15 मछुआरों को बचा लिया।

कोलकाताJul 13, 2020 / 10:59 am

Manoj Singh

West Bnegal: भारतीय तटरक्षकों ने समुद्र में फंसे 15 मछुआरों को बचाया

West Bnegal: भारतीय तटरक्षकों ने समुद्र में फंसे 15 मछुआरों को बचाया

रात को संकटग्रस्त फोन आने पर भारतीय तटरक्षकों ने शुरू किया बचाव अभियान
कोलकाता
भारतीय तटरक्षक के अधिकारियों ने रविवार को बताया कि भारतीय तटरक्षक ने समुद्र में फंसे पश्चिम बंगाल के 15 मछुआरों को बचाया है। वे समुद्र में किसी जहाज में फंसे हुए थे।
भारतीय तटरक्षक के उक्त अधिकारी ने बताया कि शिनवार को आईसीजी जहाज विजया बंगाल की उत्तरी खाड़ी में परिचालन पर तैनात था। उसे शनिवार रात मछली पकड़ने वाली भारतीय नौका ‘कृष्णा कन्या’ से एक संकटग्रस्त फोन आया। फोन आने के तुरंत बाद आईसीजी जहाज विजया पर तैनात भारतीय तटरक्षक बचाव अभियान शुरू कर दिया। भारतीय तटरक्षक के डीआईजी विजय सिंह के कमान्ड वाली जहाज विजया ने समय पर पहुंच कर नाव में फंसे 15 मछुआरों को बचा लिया।
उक्त अधिकारी ने बताया कि थोड़ी सी देर होने पर मछुआरों की नाव दूसरे देश की सीमा में बह सकता थी या डूब सकती थी। मछुआरों के अनुसार खराब मौसम के कारण उनकी नाव ने अपना प्रणोदक को खो दिया था और तेज हवाओं और लहरों के कारण उनकी नांव 24 घंटों में लगभग 15 समुद्री मील बह गई थी। भारतीय तटरक्षक के अधिकारी ने बताया कि तटरक्षक के जहाज ने मछली पकड़ने वाली नाव को बंगाल के काकद्वीप तट के पास सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के साथ ही रविवार सुबह 8.15 बजे मछुआरों को सुरक्षित रूप से काकद्वीप जाने वाले मत्स्य संघ की ओर से व्यवस्थित एक अन्य नाव में सुरक्षित स्थानांतरित कर दिया गया था।

Home / Kolkata / West Bnegal: भारतीय तटरक्षकों ने समुद्र में फंसे 15 मछुआरों को बचाया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो