scriptक्या राजीव कुमार का भविष्य अंधकारमय है | Is Rajiv Kumar's future dark | Patrika News
कोलकाता

क्या राजीव कुमार का भविष्य अंधकारमय है

क्यों ऐसा बोल रहे है प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप दिलीप घोष
 

कोलकाताFeb 22, 2019 / 05:13 pm

Manoj Singh

kolkata

क्या राजीव कुमार का भविष्य अंधकारमय है

ममता बनर्जी की सरकार ने सारधा चिटफंड घोटाले के सबूत मिटाने के आरोपी राजीव कुमार के कोलकाता पुलिस आयुक्त से तबादला कर दिया। राजीव कुमार के तबादले की तुलना मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की करीबी रही पूर्व आईपीएस भारती घोष से की जा रही है और उनका भविष्य अंधकारमय होने के दावे किए जा रहे हैं।
कोलकाता
ममता बनर्जी की सरकार ने सारधा चिटफंड घोटाले के सबूत मिटाने के आरोपी राजीव कुमार के कोलकाता पुलिस आयुक्त से तबादला कर दिया। राजीव कुमार के तबादले की तुलना मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की करीबी रही पूर्व आईपीएस भारती घोष से की जा रही है और उनका भविष्य अंधकारमय होने के दावे किए जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि राजीव कुमार का कोलकाता पुलिस आयुक्त से हटा कर एडीजी सीआईडी बनाए जाने को पूर्व आइपीएस अधिकारी भारती घोष के साथ किए गए बर्ताव की पुनरावृत्ति है। भारती घोष की तरह ही उनका इस्तेमाल किया गया। अब उनका भविष्य अंधकारमय है।
कोलकाता से सटे राजारहाट स्थित एक होटल में प्रदेश भाजपा की चुनाव कमेटी की बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दिलीप घोष ने इस दिन कहा कि राजीव कुमार अपनी छवि को ले कर राज्य के किसी भी पद पर सम्मान के साथ काम नहीं कर पाएंगे। राजीव कुमार को कोलकाता पुलिस के कमिश्नर पद से हटाकर एडीजी (सीआइडी) पद पर स्थानांतरित किया गया है। उनकी जगह अनुज शर्मा एडीजी (कानून-व्यवस्था) को कोलकाता पुलिस का कमिश्नर बनाया गया है।

Home / Kolkata / क्या राजीव कुमार का भविष्य अंधकारमय है

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो