scriptआत्मरक्षा सीखने गई किशोरी के साथ कराटे मास्टर ने किया यौन शोषण | Karate master sexually abused teenager who went to learn self defense | Patrika News
कोलकाता

आत्मरक्षा सीखने गई किशोरी के साथ कराटे मास्टर ने किया यौन शोषण

– आरोपी गिरफ्तार

कोलकाताAug 21, 2019 / 02:03 pm

Vanita Jharkhandi

आत्मरक्षा सीखने गई किशोरी के साथ कराटे मास्टर ने किया यौन शोषण

आत्मरक्षा सीखने गई किशोरी के साथ कराटे मास्टर ने किया यौन शोषण

 

बनगांव . आत्मरक्षा के लिए कराटे सीखने वाली ८ वीं कक्षा की छात्रा को अपने कराटे शिक्षक से आबरू बचाने की जरूरत आन पड़ी। सोमवार की रात को आरोपी को बनगांव के गोपालपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम गिरधारी मल्लिक है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरधारी गोपालनगर इलाके में काफी समय से कराटे का प्रशिक्षण दे रहे थे। उन्हीं के पास पीडि़ता ने डेढ़ साल से कराटे का प्रशिक्षण शुरू किया था। सोमवार की शाम को भी वह कराटे सीखने गई थी। उस समय कोई दूसरा छात्र नहीं आया था। पीडि़ता को अकेला पाकर कराटे मास्टर उसका यौन शोषण करने लगा। वह खुद को बचाकर वहां से भाग निकली। घर जाकर पिता को सारी बातें बताई। पिता ने आस-पास के लोगों को जानकारी दी। भड़के लोगों ने आरोपी का घेराव कर पुलिस को सूचना दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Home / Kolkata / आत्मरक्षा सीखने गई किशोरी के साथ कराटे मास्टर ने किया यौन शोषण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो