scriptहवाई योद्धा ‘विनाश’ करेगा शहरवासियों के दुश्मन का अंत | KMC used drone VINASH to kill mosquitoes in ward-131. | Patrika News
कोलकाता

हवाई योद्धा ‘विनाश’ करेगा शहरवासियों के दुश्मन का अंत

– पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों के साथ ही डेंगू के मच्छर महानगर कोलकाता के निवासियों के लिए भी खतरा बन गए हैं। आय दिन इसकी चपेट में आने से किसी न किसी मासूम की जान जा रही है। ऐसे में इस जानी दुश्मन के खात्मे के लिए कोलकाता नगर निगम ने हवाई योद्धा विनाश को काम पर लगाया है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

कोलकाताDec 11, 2019 / 04:25 pm

Jyoti Dubey

हवाई योद्धा 'विनाश' करेगा शहरवासियों के दुश्मन का अंत

हवाई योद्धा ‘विनाश’ करेगा शहरवासियों के दुश्मन का अंत

कोलकाता. पिछले कुछ महीनों से राज्य के विभिन्न जिलों के साथ ही महानगर कोलकाता में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मृतकों की बढ़ती संख्या ने शहरवासियों के मन में दहशत पैदा कर दी है। दक्षिण कोलकाता के विभिन्न वार्डों में इसकी अधिक समस्या देखने को मिली है।

ऐसे में मंगलवार को कोलकाता नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से वार्ड नम्बर 131 में अपने नए योद्धा विनाश को मच्छरों के खात्मा के लिए आकाश में उड़ाया गया।इस दिन उपमेयर अतिन घोष की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने वार्ड के पर्णश्री इलाके में पहले आम ड्रोन से मच्छरों के डेरे को चिह्नित किया। उसके बाद घने पेड़-पौधे से भरे उस स्थान पर विनाश ड्रोन से कीटनाशक का छिडक़ाव किया गया।

दरअसल, विनाश कोलकाता नगर निगम का अत्याधुनिक ड्रोन है। जिसमें फोटो खींचने के साथ ही कीटनाशक छिडक़ाव करने की भी सुविधा उपलब्ध है। इसका इस्तेमाल उन स्थानों पर किया जाता है, जहां निगम के स्वास्थ्य कर्मियों के पहुंचने में असुविधा होती है।

– उपमेयर ने बताया सबसे अधिक डेंगू प्रभावित वार्ड

मौके पर उपमेयर ने बताया कि कोलकाता में फिलहाल 12 वार्ड डेंगू से प्रभावित हैं। इनमें वार्ड नम्बर 131 का हाल बुरा है। उन्होंने इसके लिए लम्बे समय से पार्षद की उपस्थिति न होना भी एक अहम कारण बताया। उल्लेखनीय है कि इस वार्ड के पार्षद कोलकाता के पूर्व मेयर शोभन चटर्जी हैं। स्थानीय लोगों की शिकायत है कि वह लंबे समय से वार्ड से दूरी बनाए हुए हैं। यहां की कोई भी व्यवस्था पर उनका कोई ध्यान नहीं रहता है। इस वर्ष इस वार्ड में डेंगू मरीजों की संख्या सबसे अधिक है।

– ढाई साल से पार्षद विहीन है वार्ड : रत्ना चटर्जी

इस दिन मौके पर पूर्व मेयर की पत्नी व तृणमूल नेता रत्ना चटर्जी भी मौजूद थी। उन्होंने कहा कि वार्ड में लगभग ढाई साल से पार्षद का आना-जाना नहीं है। स्थानीय लोग परेशान हैं। वार्ड में निगम से मिलने वाली कोई भी सुविधा सही से मुहैया नहीं कराई जा रही है। ऐसे में स्थानीय लोगों की ओर से निगम मुख्यालय में बार-बार डेंगू संबंधित शिकायत करने के बाद उपमेयर ने स्वयं यहां पहुंचकर यह कदम उठाया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Home / Kolkata / हवाई योद्धा ‘विनाश’ करेगा शहरवासियों के दुश्मन का अंत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो