scriptहृदय ट्रांसप्लांट में कोलकाता ने रचा इतिहास | Kolkata got success to Implant Two Hearts in a Day | Patrika News
कोलकाता

हृदय ट्रांसप्लांट में कोलकाता ने रचा इतिहास

भारत की सांस्कृतिक राजधानी पूर्वी भारत का एकमात्र महानगर कोलकाता ने 24 घंटे के भीतर दो मरीजों का हृदय ट्रांसप्लांट कर इतिहास रच दिया।

कोलकाताSep 24, 2018 / 10:51 pm

Prabhat Kumar Gupta

kolkata west bengal

हृदय ट्रांसप्लांट में कोलकाता ने रचा इतिहास


– 24 घंटे में दो मरीजों को मिला नया जीवन
कोलकाता.

भारत की सांस्कृतिक राजधानी पूर्वी भारत का एकमात्र महानगर कोलकाता ने 24 घंटे के भीतर दो मरीजों का हृदय ट्रांसप्लांट कर इतिहास रच दिया। महानगर का चर्चित अस्पताल फोर्टिस हॉस्पिटल में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सफल प्रयासों के तहत सुबह 4 बजे हार्ट ट्रांसप्लांट किया, जबकि दूसरा आरएन टैगोर इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डिएक साइंस में शाम छह बजे शुरू हुआ। दोनों मामले में कोलकाता एयरपोर्ट से ग्रीन कॉरिडोर बनाकर हार्ट को अस्पताल तक लाया गया। इस समाचार के लिखे जाने तक टैगोर अस्पताल में हृदय ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया चल रही थी। सूत्रों ने बताया कि पहला हृदय (हर्ट) आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में ब्रेन डेथ के शिकार हुए 24 वर्षीय एक युवक का तथा दूसरा पटना के इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस में ब्रेन डेथ के शिकार दूसरे युवक का है। कोलकाता में पिछले 21 मई को झारखंड के दिलचंद सिंह का सफल हृदय ट्रांसप्लांट हुआ था। पूर्वी व उत्तर पूर्वी भारत में ऐसा पहली बार हुआ था, जब चार्टर्ड विमान व ग्रीन कॉरिडोर बना कर दूसरे राज्य से जिंदा हृदय को लाकर दूसरे राज्य के अस्पताल में इलाजरत मरीज के शरीर में ट्रांसप्लांट किया गया था। चार महीने के बाद फिर सोमवार को कोलकाता में दूसरा व तीसरा हृदय ट्रांसप्लांट हुआ है। सूत्रों ने बताया कि फोर्टिस अस्पताल में सॉल्टलेक के रहने वाले समीरन दत्ता (51) का हृदय ट्रांसप्लांट का ऑपरेशन सोमवार सुबह संपन्न हुआ। ऑपरेशन के बाद उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। फोर्टिस अस्पताल आनंदपुर के कार्डियो थोरेसिक सर्जरी एंड वैसकुलर सर्जरी के निदेशक डॉ तापस राय चौधरी के नेतृत्व पांच सदस्यीय विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने हृदय ट्रांसप्लांट को सफलतापूर्वक सम्पन्न किया। चिकित्सकों के अनुसार मरीज की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। चिकित्सकों की टीम की निगरानी में मरीज को अगले 48 घंटे तक सघन निगरानी में रखा जाएगा। आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में 24 वर्षीय एक युवक की शनिवार ब्रेन डेथ के बाद उसके परिजनों ने अंगदान की इच्छा जाहिर की थी, लेकिन काकीनाडा में एयरपोर्ट ना होने के कारण हार्ट को काकीनाडा से 68 किलोमीटर स्थित नजदीकी एयरपोर्ट राजमुंद्री लाया गया. चार्टर्ड प्लेन हृदय को लेकर रात के करीब 9.27 बजे रवाना हुआ. जो रात 11.53 बजे कोलकाता लैंड किया।

Home / Kolkata / हृदय ट्रांसप्लांट में कोलकाता ने रचा इतिहास

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो