scriptकोलकाता में ये क्या हो रहा… एक और मॉडल Manjusha Niyogi की लाश मिली | Kolkata Model Manjusha Niyogi found dead from home | Patrika News
कोलकाता

कोलकाता में ये क्या हो रहा… एक और मॉडल Manjusha Niyogi की लाश मिली

बांग्ला अभिनेत्री पल्लवी डे Pallavi De, मॉडल बिदिशा डे मजूमदार Bidisha De Mazumdar के बाद अब एक और मॉडल व अभिनेत्री मंजूषा नियोगी Manjusha Niyogi का उसके घर से फंदे से लटका मिला शव मिला। पखवाड़े भर के भीतर हुई तीनों मौतों की जांच जारी है।

कोलकाताMay 27, 2022 / 12:49 pm

Paritosh Dube

कोलकाता में ये क्या हो रहा एक और मॉडल Manjusha Niyogi ने चुन ली मौत

कोलकाता में ये क्या हो रहा एक और मॉडल Manjusha Niyogi ने चुन ली मौत

कोलकाता. कोलकाता के फैशन और अभिनय जगत की युवा अभिनेत्रियों, मॉडलों की संदिग्ध स्थितियों में मौत व आत्महत्या का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पखवाड़े भर में बांग्ला धारावाहिकों का जाना माना चेहरा पल्लवी डे उसके बाद मॉडल बिदिशा डे मजूमदार और अब मॉडल व अभिनेत्री मंजूषा नियोगी की लाश उनके ही घर से मिली है। मंजूषा के परिजन उसके इस कदम को आत्महत्या बता रहे है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
——–
बिदिशा की मौत के बाद से सदमे में थी मंजूषा
मंजूषा के परिजनों के मुताबिक बिदिशा के साथ मंजूषा की दोस्ती थी। उसकी मौत के बाद से वह सदमे में थी। उसने अपनी मां से कहा था कि वह भी आत्महत्या कर लेगी। गुरुवार की शाम को उसने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
———
शादीशुदा मंजूषा पहले भी कर चुकी है आत्महत्या के प्रयास
मृतका की मां के मुताबिक उनकी पुत्री जिद्दी स्वभाव की थी। एक बार जो जिद पकड़ ली उसे पूरा करके रहती थी। कुछ महीनों पहले ही उसकी शादी हुई थी। एक बार पहले भी उसने आत्महत्या का प्रयास किया था। उनके जमाई ने उस समय उसे ऐसा करने से रोका था। शनिवार को उनका जमाई घर आया था। वह नेक इंसान है।
——-
अवसाद से घिरी हुई थी मंजूषा
मृतका के परिजनो ंके मुताबिक बिदिशा की मौत के बाद से मंजूषा अवसाद से घिरी हुई थी। इसके साथ ही उसके करियर में काम की कमी की बात भी सामने आ रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
———
मॉडलिंग के साथ टीवी शो में किए छोटे मोटे रोल
मंजूषा के करीबियों के मुताबिक वह उभरती हुई मॉडल थी। इसके साथ ही उसने कई बांग्ला धारावाहिकों में छोटे मोटे रोल किए थे। कांची धारावाहिक में वह नर्स के रोल में दिखाई दी थी।

Home / Kolkata / कोलकाता में ये क्या हो रहा… एक और मॉडल Manjusha Niyogi की लाश मिली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो