scriptलोकसभा चुनाव: भाजपा ने बड़ी रणनीति बनाई | Lok Sabha elections: BJP makes big strategy | Patrika News
कोलकाता

लोकसभा चुनाव: भाजपा ने बड़ी रणनीति बनाई

मुकुल के आवास पर बना वार रूम: बंगाल भाजपा में उठे सवाल, कुछ बोले, पार्टी मुख्यालय में होना चाहिए

कोलकाताNov 13, 2018 / 03:39 pm

Rabindra Rai

kolkata

लोकसभा चुनाव: भाजपा ने बड़ी रणनीति बनाई

कोलकाता. दीपावली के बाद पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर दिखने लगेंगी। बंगाल फतह के लिए इस बार भाजपा ने बड़ी रणनीति बनाई है। रथ यात्रा के जरिए व्यापक तौर पर जनसंपर्क अभियान चलाने का फैसला किया है, इसके लिए वार रूम पार्टी नेता मुकुल राय के एल्गिन रोड स्थित आवास पर बनाया गया है। पिछले महीने ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मुकुल को लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक बनाया था। एक शब्द में कहा जाए तो लोकसभा चुनाव के लिए बंगाल में भाजपा का सारथी मुकुल को बनाया गया है। इस बीच वार रूम उनके घर पर बनने को लेकर पार्टी में सवाल खड़े होने लगे हैं।
इस बारे में पूछने पर पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बुधवार को बताया कि भाजपा ने लम्बे समय तक तृणमूल प्रमुख तथा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सहयोगी के तौर पर मुकुल को राजनीतिक हमलों का शिकार बनाया था। नारदा, सारधा, रोजवैली जैसे चिटफंड मामलों में भाजपा ने लगातार उनके खिलाफ मोर्चा खोला था। अब भाजपा में शामिल होने के बाद लोकसभा चुनाव जिताने की जिम्मेदारियां भले ही उन्हें दी गई है, लेकिन पार्टी के लिए वार रूम उनके घर पर बनना निश्चित तौर पर लोगों के बीच अच्छा संदेश देने वाला नहीं है। पार्टीजनों ने बताया कि वार रूम पार्टी मुख्यालय में ही बनाया जाना चाहिए था जो सबके लिए सुगम है। छोटा बड़ा हर एक स्तर के नेता यहां आसानी से पहुंच सकते थे और हर तरह की परेशानी को साझा कर सकते थे, लेकिन मुकुल केघर पर वार रूम बनने से पार्टी की लड़ाई मुकुल बनाम ममता दिखेगी और लोग इस भ्रम में ममता बनर्जी की ओर आगे बढ़ेंगे।
इस बारे में पूछने पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने बताया कि हिंदी में एक कहावत है कि भोलेनाथ की बारात में भूत-पिशाच सब जाते हैं। पश्चिम बंगाल में भाजपा भी सभी को लेकर चल रही है। हालांकि वार रूम मुकुल के घर बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कुछ भी नहीं कहा।

Home / Kolkata / लोकसभा चुनाव: भाजपा ने बड़ी रणनीति बनाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो