scriptप्रेमी का गुप्तांग काटा, गिरफ्तार | Lover's genitals cut, arrested | Patrika News
कोलकाता

प्रेमी का गुप्तांग काटा, गिरफ्तार

– उत्तर 24 परगना के हाड़वा की घटना

कोलकाताSep 25, 2019 / 02:04 pm

Vanita Jharkhandi

प्रेमी का गुप्तांग काटा, गिरफ्तार

प्रेमी का गुप्तांग काटा, गिरफ्तार

हाड़वा . उत्तर 24 परगना के हाड़वा थाना इलाके में सोमवार की रात को एक महिला ने अपने प्रेमी को घर बुलाकर उसका गुप्तांग काट दिया। गम्भीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर वारदात के कारण जानने का प्रयास कर रही है।

बताया जाता है कि हाड़वा के विश्वास पाड़ा में सोमवार की रात को एक बजे पीडि़त सुरजीत को उसके मुहल्ले की एक युवती ने घर बुलाया। दोनों के संबंधों की जानकारी उनके परिजनों को थी। इस बीच रात को युवती ने परिजनों के साथ मिलकर उसका गुप्तांग काट दिया। घायल हालत में घर लौटा, उसे पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे मंगलवार को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

सूत्रों के अनुसार दोनों के बीच यौन सम्पर्क थे। लेकिन जब शादी की बात आती थी तो वह टाल देता था। हकीकत क्या है उसकी जानकारी पुलिस बटोर रही है।

Home / Kolkata / प्रेमी का गुप्तांग काटा, गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो