scriptमॉब-लिचिंग की शिकार हुई विक्षिप्त महिला | Mad woman became victim of mob-litching | Patrika News
कोलकाता

मॉब-लिचिंग की शिकार हुई विक्षिप्त महिला

– बंगाल में नहीं थम रही मॉब-लिचिंग की घटनाएं। आय दिन निर्दोष लोग चोर व अपराधी के संदेह में इसके शिकार हो रहे हैं। राज्य सरकार हर तरह के प्रयास करने के बावजूद लोगों के इसके प्रति जागरुक करने में सफल नहीं हो पा रही है।

कोलकाताSep 15, 2019 / 02:50 pm

Jyoti Dubey

मॉब-लिचिंग की शिकार हुई विक्षिप्त महिला

मॉब-लिचिंग की शिकार हुई विक्षिप्त महिला

कोलकाता. राज्य में मॉब-लिचिंग की घटनाओं में कमी नहीं आ रही है। ताजा मामला शुक्रवार को नदिया जिले के कृष्णनगर थाना क्षेत्र के राधाकांतपुर इलाके का है। जहां एक मानसिक विक्षिप्त महिला को बच्चा चोर के संदेह में स्थानीय लोगों ने पीट-पीट कर घायल कर दिया। पीडि़ता की उम्र लगभग 40 वर्ष है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर को स्थानीय लोगों ने एक महिला को दो छोटी बच्चियों के साथ रेलवे लाईन के करीब से जाते हुए देखा। उन्हें उक्त महिला पर संदेह हुआ और उससे जाकर पूछताछ करने लगे। पूछताछ के बाद शक होने पर उन्होंने महिला को बच्चा चोर समझा और पूरे इलाके में हल्ला कर दिया। देखते ही देखते स्थानीय लोगों का हुजुम वहां इकट्ठा हो गया। उन्होंने बच्चियों को महिला से दूर खड़ाकर उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने जैसे-तैसे भीड़ से महिला को बचाया और नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही दोनों बच्चियों को लेकर पुलिस थाने पहुंची। पूछताछ में बच्चियों ने अपने नाम बैशाखी और गांधी बताया। दोनों नदिया के बेलतल्ला इलाके के निवासी थे। पीडि़ता व दोनों बच्चे हिंदी भाषा-भाषी थे। वे तीनों एक साथ कैसे हुए और कहां जा रहे थे? इस बारे में तीनों ने पुलिस को कोई सही जवाब नहीं दिया। पुलिस तीनों के परिवार का पता लगाने के लिए नजदीकी थानों से संपर्क करने में जुट गई है।

Home / Kolkata / मॉब-लिचिंग की शिकार हुई विक्षिप्त महिला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो