scriptभाजपा को जीताइए, संदेशखाली जैसी घटनाएं नहीं होगी: राजनाथ | kolkata news | Patrika News
कोलकाता

भाजपा को जीताइए, संदेशखाली जैसी घटनाएं नहीं होगी: राजनाथ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली की घटना से पूरी मानवता शर्मसार हुई। उन्होंने कहा कि महिला मुख्यमंत्री के रहते संदेशखाली जैसी घटनाएं होती हैं।

कोलकाताApr 21, 2024 / 05:03 pm

Rabindra Rai

political news

political news

बंगाल में ईडी और सीबीआइ टीम पर गुंडे करते हैं हमले

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली की घटना से पूरी मानवता शर्मसार हुई। उन्होंने कहा कि महिला मुख्यमंत्री के रहते संदेशखाली जैसी घटनाएं होती हैं। यहां ईडी और सीबीआई जांच के लिए आते हैं तो उनके ऊपर गुंडे हमले करते हैं। सिंह ने कहा कि इस बार भाजपा को जीताइए, फिर देखते हैं की किसमें दम होगा संदेशखाली जैसी घटनाओं को अंजाम देने की। सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जहां सुनिए वहीं घोटाला होता है। ममता दीदी आपके नाम में ही ममता है तो आपको जनता का दुख-दर्द क्यों नहीं दिखाई देता है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि राज्य में उनके नेतृत्व वाली सरकार के शासन में अराजकता फैली हुई है।

तृणमूल सरकार के शासन में अराजकता फैली

राजनाथ ने मुर्शिदाबाद लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के उम्मीदवार गौरी शंकर घोष के पक्ष में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार के शासन में अराजकता फैली हुई है। उन्होंने कहा कि संदेशखाली में महिलाओं पर अत्याचार के आरोपों को लेकर दुनिया भर के लोग शर्मिंदा हैं। तृणमूल कांग्रेस के कुछ स्थानीय नेताओं पर संदेशखाली में महिलाओं का यौन उत्पीडऩ करने के साथ-साथ आदिवासियों सहित ग्रामीणों की जमीन हड़पने के आरोप लगे हैं।

राज्य में गुंडों का बोलबाला

रक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य में गुंडों का बोलबाला है, बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। शरीफ लोग डरे हुए है। यह विद्वानों की धरती है, लेकिन अब पश्चिम बंगाल अराजकता और अपराध के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि ममता दीदी मुख्यमंत्री हैं, फिर भी यहां आराजकजता का माहौल बना हुआ है। देश पश्चिम बंगाल की धरती अपने अपराध के लिए जानी जा रही है और सांप्रदायिकता के लिए जानी जा रही है।

Home / Kolkata / भाजपा को जीताइए, संदेशखाली जैसी घटनाएं नहीं होगी: राजनाथ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो