scriptकोलकाता और हावड़ा नगर निगम में कब होंगे चुनाव, जानिए | Mamata Banerjee Govt. ready to hold election in Kolkata and Howrah | Patrika News
कोलकाता

कोलकाता और हावड़ा नगर निगम में कब होंगे चुनाव, जानिए

पश्चिम बंगाल सरकार ने अप्रेल के अंत तक मियाद पूरी हुई स्थानीय निकायों के चुनाव कराने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने इस पर लंबी मंत्रणा करने के बाद अपना सुझाव राज्य निर्वाचन आयोग को शीघ्र देने का संकेत दिया है।

कोलकाताFeb 18, 2020 / 07:19 pm

Prabhat Kumar Gupta

कोलकाता और हावड़ा नगर निगम में कब होंगे चुनाव, जानिए

कोलकाता और हावड़ा नगर निगम में कब होंगे चुनाव, जानिए

कोलकाता.
पश्चिम बंगाल सरकार ने अप्रेल के अंत तक मियाद पूरी हुई स्थानीय निकायों के चुनाव कराने का निर्णय लिया है। कोलकाता और हावड़ा नगर निगम चुनाव के लिए 12 अप्रेल का दिन निर्धारित किया गया है। शहरी विकास व नगरपालिका विभाग सरकार के इस प्रस्ताव से राज्य निर्वाचन आयोग(एसईसी) को अवगत कराएगा। उल्लेखनीय है कि एसईसी ने हाल ही में राज्य सरकार को पत्र लिख कर मियाद पूरी हुई निकायों के चुनाव कराए जाने संबंधी संभावित तिथि की जानकारी मांगी थी।
सचिवालय के सूत्रों ने बताया कि राज्य सरकार पवित्र रमजान का महीना शुरू होने से पहले कोलकाता और हावड़ा नगर निगम का चुनाव एक ही दिन यानी 12 अप्रेल को कराना चाह रही है। राज्य के शेष 102 स्थानीय निकायों के लिए 26 या 27 अप्रेल को मतदान कराने का संकेत दिया है। इनमें बैरकपुर, साल्टलेक और आसनसोल नगर निगम शामिल नहीं है।
सूत्रों ने बताया कि उत्तर 24 परगना जिले में बैरकपुर नगर निगम के गठन की प्रक्रिया जारी है, इसलिए इसके अंतर्गत आने वाले 8 स्थानीय निकायों टीटागढ़, बैरकपुर, उत्तर बैरकपुर, गारुलिया, भाटपाड़ा, नैहट्टी, हालीशहर और कांचरापाड़ा में फिलहाल चुनाव नहीं होगा। सूत्रों ने बताया कि साल्टलेक और आसनसोल नगर निगम के चुनाव दुर्गा पूजा के बाद कराया जाएगा। इनके मियाद अक्टूबर 2020 तक है। आसनसोल का मियाद 16 अक्टूबर 2020 को समाप्त होने वाला है।

Home / Kolkata / कोलकाता और हावड़ा नगर निगम में कब होंगे चुनाव, जानिए

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो