scriptWest Bengal Assembly Electon 2021 : नंदीग्राम से हार रहीं ममता दीदी, 60 में से 50 सीटें जीत गई भाजपा | Mamta Didi losing to Nandigram, BJP will win 50 out of 60 seats | Patrika News
कोलकाता

West Bengal Assembly Electon 2021 : नंदीग्राम से हार रहीं ममता दीदी, 60 में से 50 सीटें जीत गई भाजपा

नंदीग्राम से भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दोनों 90 प्रतिशत वोट मिलने का दावा कर रहे है। इस बीच अमित शाह ने नंदीग्राम से ममता बनर्जी के हारने जाने का दावा किया। उन्होंने अब तक जिन 60 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ है उनमें से 50 सीटें भाजपा के जीतने और प्रत्येक चरण में तृणमूल कांग्रेस से आगे रहने का दावा किया है।

कोलकाताApr 03, 2021 / 02:49 pm

Manoj Singh

West Bengal Assembly Electon 2021 : नंदीग्राम से हार रहीं ममता दीदी, 60 में से 50 सीटें जीत गई भाजपा

West Bengal Assembly Electon 2021 : नंदीग्राम से हार रहीं ममता दीदी, 60 में से 50 सीटें जीत गई भाजपा

प्रत्येक चरण में तृणमूल कांग्रेस से आगे रहने का अमित शाह ने किया दावा
कोलकाता
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Electon 2021) के दूसरे चरण के मतदान के बाद से नंदीग्राम से भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दोनों 90 प्रतिशत वोट मिलने का दावा कर रहे है। इस बीच शुक्रवार को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नंदीग्राम से ममता बनर्जी के हारने जाने का दावा किया।
इस दिन कूचबिहार में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि नंदीग्राम से ममता बनर्जी चुनाव हार रही हैं।
गुरुवार को दीदी नंदीग्राम में तय हो गया है. तय हो गया है कि नंदीग्राम में दीदी चुनाव हार रही है. बाद में
उनके एडवाइजर गए, तो दीदी ने कहा कि उत्तर बंगाल के कहीं से लड़ा तो उत्तर बंगाल वाले जीताने वाले नहीं हैं। यही ही नहीं उन्होंने कहा कि अब तक जिन 60 विधानसभा सीटों पर मतदान हो चुके हैं उनमें 50 विधानसभा सीटें भाजपा जीत चुकी है। भाजपा प्रत्येक चरण के मतदान में तृणमूल कांग्रेस से आगे रहेगी। अब दो मई को दीदी का जाना और उत्तर बंगाल के अच्छे दिना तय हो गया हैं।
बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही उत्तर बंगाल का भला होगा। उत्तर बंगाल के विकास के लिए बोर्ड बनाएंगे और नारायणी सेना की याद में एक बटालियन बनाएंगे, जिसमें राजवंशी समाज के भाई रहेंगे। नारायणी सेना को सौ साल तक लोग नहीं भूले। इसकी व्यवस्था करेंगे।
उन्होंने लोगों से पूछा कि अगर ममता दीदी मुख्यमंत्री बनती हैं तो क्या वह घुसपैठ रोकेगी क्या? भाजपा घुसपैठ रोक सकती है। उन्होंने वादा किया भाजपा की सरकार बनने पर सीमा पार से मनुष्य तो क्या परिंदा भी घुसपैठ
नहीं कर पाए।
उत्तर बंगाल के साथ हुआ अन्याय
अमित शाह ने कहा कि दीदी ने उत्तर बंगाल के साथ हमेशा अन्याय किया है। उन्होंने कूचबिहार के लिए कुछ भी नहीं किया है। राजवंशी परिवार के साथ जो सौतेला व्यवहार और अन्याय हुआ है। इस कारण वे यहां के लोगों से डरती है। उत्तर बंगाल में हिंसा हो रही है। एक बार नरेंद्र मोदी को मौका दो. उत्तर बंगाल से राजनीतिक हिंसा को बीजेपी समाप्त कर देगी।
दीदी चलाती थ्री टी मॉडल वाली सरकार

अमित शाह ने कहा कि दीदी थ्री टी ताशाशाही, तोलाबाजी और तुष्टिकरण के मॉडल वाली सरकार चलाती है। लेकिन पीएम मोदी थ्री वी मंडल वाली सरकार चलाते हैं। इसके तहत विकास की बातें होती है। दीदी के मन में आपकी चिंता नहीं है। वे भतीजे के कल्याण में विश्वास करती है और अपने भतीजे को सीएम बनाना चाहती हैं। लेकिन मोदी जी उत्तर बंगाल के विकास में विश्वास करते हैं। उन्होंने कहा कि दो मई के बाद कोई कट मनी नहीं होगा। सिंडिकेट और भ्रष्टाचार खत्म कर देंगे।

Home / Kolkata / West Bengal Assembly Electon 2021 : नंदीग्राम से हार रहीं ममता दीदी, 60 में से 50 सीटें जीत गई भाजपा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो