scriptPolice custodial death of BJP worker: हाई कोर्ट का अवमानना कर रही है ममता सरकार- अग्निमित्रा पॉल | Mamta gov is not obeying HC order on Madan Ghori's custodial death | Patrika News
कोलकाता

Police custodial death of BJP worker: हाई कोर्ट का अवमानना कर रही है ममता सरकार- अग्निमित्रा पॉल

भाजपा की प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि कलकत्ता हाई कोर्ट ने दो बार मदन घोराई के शव का दोबारा पोस्टमार्टम करने का निर्देश दिया। लेकिन ममता बनर्जी की सरकार उसका पालन नहीं कर रही है। हाई कोर्ट के निर्देश देने के आठ दिन गुजर जाने के बावजूद सरकार उसका पोस्टमार्टम नहीं करवा रही है।
 

कोलकाताOct 29, 2020 / 04:19 pm

Manoj Singh

Police custodial death of BJP worker: हाई कोर्ट का अवमानना कर रही है ममता सरकार- अग्निमित्रा पॉल

Police custodial death of BJP worker: हाई कोर्ट का अवमानना कर रही है ममता सरकार- अग्निमित्रा पॉल

पुलिस हिरासत में मरे भाजपा कार्यकर्ता मदन घोराई के शव का दोबारा पोस्टमार्टम की मांग पर गांधी मूर्ति के सामने महिला मोर्चा ने दिया धरना
कोलकाता
इस साल 13 अक्टूबर को पुलिस हिरासत में मारे गए भाजपा कार्यकर्ता मदन घोराई के दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग पर भाजपा की प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष अग्निमित्रा पॉल के नेतृत्व में कोलकाता के मेओ रोड स्थित गांधी मूर्ति के सामने धरना-प्रदर्शन किया। इसमें भाजपा के प्रदेश महासचिव सायंतन बसु के अलावा घोराई के बड़े भाई और उनके परिवार के दूसरे सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर अग्निमित्रा पॉल ने ममता बनर्जी की सरकार पर हाई कोर्ट का अवमानना करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य की तृणमूल कांग्रेस की सरकार हाई कोर्ट का निर्देश का पालन नहीं कर रही है। कलकत्ता हाई कोर्ट ने दो बार मदन घोराई के शव का दोबारा पोस्टमार्टम करने का निर्देश दिया। पहले निर्देश को राज्य सरकार ने हाई कोर्ट के खण्ड पीठ में चुनौती दिया। खण्डपीठ ने भी गत 20 अक्टूबर को घोराई के शव का दोबारा पोस्टमार्टम करने का निर्देश दिया। लेकिन ममता बनर्जी की सरकार उसका पालन नहीं कर रही है। हाई कोर्ट के निर्देश देने के आठ दिन गुजर जाने के बावजूद सरकार उसका पोस्टमार्टम नहीं करवा रही है।
उन्होंने कहा कि तानाशाह ममता बनर्जी की सरकार देश का संविधान और हाई कोर्ट को नहीं मान रही है। ऐसा कर वह क्या संदेश देना चाह रही हैं। मदन घोराई के मरे 16 दिन हो रहा और उनका शव आरजी कर अस्पताल में सड़ रहा है। पुलिस मदन घोराई का शव उनके परिजनों को भी नहीं दे रही है।
उल्लेखनीय है कि 26 सितंबर को सामान खरीद ने गए मदन घोराई को पुलिस ने बाजार से उठा ले गई और उसे पुलिस हिरासत में रखी। उसके बाद 13 अक्टूबर को पुलिस ने उसके घरवालों को बीमारी के कारण मदन घोराई अस्पताल में मौत होने की सूचना दी और 15 अक्टूबर को पोस्टमार्टम कर दिया। इसके बाद घोराई के बड़े भाई ने दोबारा पोस्टपार्टम कराने के लिए 16 अक्टूबर को हाई कोर्ट में मामला दर्ज दिया था। लेकिन राज्य सरकार मदन घोराई के शव का दोबारा पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर रही है।
अग्रिनमित्रा पॉल ने कहा कि अगर मदन घोराई की स्वाभाविक मौत हुई है तो ममता बनर्जी की सरकार दोबारा पोस्टमार्टम करवाने से क्यों डर रही है। मदन घोराई की मौत स्वाभाविक नहीं हुई है, बल्कि उसकी हत्या की गई है। अगर उनकी मांग नहीं मांगी गई तो महिला मोर्चा व्यापक आंदोलन करेगी।

Home / Kolkata / Police custodial death of BJP worker: हाई कोर्ट का अवमानना कर रही है ममता सरकार- अग्निमित्रा पॉल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो