scriptWest Bengal Assembly Election 2021 : ममता पर भाजपा का बड़ा आरोप, नंदीग्राम में जीतने के लिए मदद मांगती मुख्यमंत्री का ऑडियो क्लिप जारी | Mamta sought help from BJP leader to win in Nandigram, Audio released | Patrika News
कोलकाता

West Bengal Assembly Election 2021 : ममता पर भाजपा का बड़ा आरोप, नंदीग्राम में जीतने के लिए मदद मांगती मुख्यमंत्री का ऑडियो क्लिप जारी

धमाशान में बदले पश्चिम बंगाल विधानसभा चनाव 2021 के पहले चरण के मतदान के बीच भाजपा ने शनिवार को मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाया। भाजपा ने आरोप लगाया है कि नंदीग्राम विधानसभा से चुनाव जीतने के लिए ममता बनर्जी ने उसके सांगनिक नंदीग्राम जिला उपाध्यक्ष प्रालय पाल से मदद की मांग की है। पार्टी ने इस दिन प्रलय पाल से ममता बनर्जी फोन पर हुई बातचीत का एक ऑडियो क्लिप जारी किया है।

कोलकाताMar 27, 2021 / 05:00 pm

Manoj Singh

West Bengal Assembly Election 2021 : ममता पर भाजपा का बड़ा आरोप, नंदीग्राम में जीतने के लिए मदद मांगती मुख्यमंत्री का ऑडियो क्लिप जारी

West Bengal Assembly Election 2021 : ममता पर भाजपा का बड़ा आरोप, नंदीग्राम में जीतने के लिए मदद मांगती मुख्यमंत्री का ऑडियो क्लिप जारी

भाजपा नेता ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख को मदद करने से किया इनकार

कोलकाता
धमाशान में बदले पश्चिम बंगाल विधानसभा चनाव 2021 के पहले चरण के मतदान के बीच भाजपा ने शनिवार को मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाया। भाजपा ने आरोप लगाया है कि नंदीग्राम विधानसभा से चुनाव जीतने के लिए ममता बनर्जी ने उसके सांगनिक नंदीग्राम जिला उपाध्यक्ष प्रालय पाल से मदद की मांग की है। पार्टी ने इस दिन प्रलय पाल से ममता बनर्जी फोन पर हुई बातचीत का एक ऑडियो क्लिप जारी किया है।
जारी किए गए ऑडिओ क्लिप में ममता बनर्जी कथित तौर पर प्रलय पाल से यह कहती सुनी जा रही हैं कि आप लोग युवा लोग हैं। वे (ममता बनर्जी) चुनाव में मदद चाहती हैं। इसमें उसे (प्रलय को ) कोई समस्या नहीं होगी।
सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की मदद करने से इनकार करते हुए ऑडियो क्लिप में प्रलय पाल को यह कहते हुए भी सुना जा रहा है कि उन्होंने भाजपा को दोष दिया। जबकि तृणमूल कांग्रेस सरकार ने उन्हें और उनके परिवार को निवासी प्रमाण पत्र देने से इनकार कर दिया था।

ऑडियो क्लिप में प्रलय ममता बनर्जी से यह कहते हुए सुना जा रहा है कि कि जब तृणमूल कांग्रेस में आई तो उसने हवन करवाया था। सभी ने आपका समर्थन किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। निर्वासित होने के बाद उसने भाजपा को दोष दिया। वे जो भी पार्टी करते हैं, पूरी निष्ठा के साथ करते हैं। वे एक भाजपा कार्यकर्ता हैं। इसलिए वे तृणमूल कांग्रेस की मदद नहीं कर सकते। उनके पिता और भाजपा नेता शिशिर अधकारी का रिश्ता 40 साल से अधिक पुराना है। जब उनके परिवार को वाम मोर्चे प्रताड़ित कर रहा था तब केवल शिशिर अधिकारी परिवार उनकी मदद करने के लिए आगे आया था।
प्रालय की बातों का जवाब देते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि शिशिर अधिकारी ने तब मदद की थी जब वे तृणमूल कांग्रेस के नेता थे और तृणमूल कांग्रेस पूर्व वाम मोर्चा सरकार के कथित अत्याचारों से लड़ने वाली एकमात्र राजनीतिक पार्टी थी।
ऑ़डियो क्लिप में मुख्यमंत्री कहती है कि प्रलय पाल ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र में उनकी मदद करने के प्रस्ताव पर फिर से विचार करने का वादा किया है।
रिकॉर्ड किए गए वीडियो क्लिप में भाजपा नंदीग्राम उपाध्यक्ष ने कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी से चिपके रहेंगे और नंदीग्राम निर्वाचन क्षेत्र में शुभेन्दु अधिकारी को जिताने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

Home / Kolkata / West Bengal Assembly Election 2021 : ममता पर भाजपा का बड़ा आरोप, नंदीग्राम में जीतने के लिए मदद मांगती मुख्यमंत्री का ऑडियो क्लिप जारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो