scriptसियालदह स्टेशन से हटाई जाएंगी लम्बी दूरी की टे्रनें | many long route train shift from sealdah station to kolkata station | Patrika News
कोलकाता

सियालदह स्टेशन से हटाई जाएंगी लम्बी दूरी की टे्रनें

यात्रियों के बढ़ते दबाव, छोटे पड़ते परिसर व अन्य कारणों के चलते सियालदह से लम्बी दूरी की टे्रनें कोलकाता स्टेशन स्थानांतरित की जाएंगी।

कोलकाताMar 16, 2018 / 09:24 pm

Renu Singh

kolkata west bengal

यात्रियों के बढ़ते दबाव, छोटे पड़ते परिसर व अन्य कारणों के चलते सियालदह से लम्बी दूरी की टे्रनें कोलकाता स्टेशन स्थानांतरित की जाएंगी। पूर्व रेलवे के सूत्रो ने बताया कि क्रमिक तरीके से लंबी दूरी की ट्रेनें सियालदह से हटा कर कोलकाता स्थानांतरित किए जाने का काम शुरू हो चुका है।
17 लाख यात्री प्रतिदिन सियालदह से यातायात करते हैं। यात्रियों से परिसर भरा रहता है। सियालदह में लोकल टे्रन के यात्रियों की संख्या दिनोंदिन बढ़ रही है और परिसर छोटा पड़ता जा रहा है।
500 हॉकरों का अवैध कब्जा
रेलवे सूत्रों की माने तो सियालदह स्टेशन पर अवैध हॉकरों की समस्या जगजाहिर है। रेलवे क ी ओर से लगातार प्रयास के बाद भी यहां हॉकरों का कब्जा बना है। सियालदह में मेन, उत्तर व दक्षिण कुल मिलाकर 20 प्लेटफार्म हैं। इन सभी प्लेटफार्मों पर हॉकरों का कब्जा है। इसके साथ ही ईस्ट वेस्ट मेट्रो के काम के कारण सियालदह के परिसर में भीड़ बढ़ी हैं।
चलती हैं 680 लोकल व 25 लम्बी रूट की टे्रनें

सियालदह स्टेशन से पहली लोकल सुबह 3.45 बजे वह अंतिम टे्रन रात 11.40 बजे छूटती है। सियालदह से प्रतिदिन 680 लोकल टे्रनें चलाई जाती हैं। वहीं लम्बी रूट की टे्रनों की बात करें तो सियालदह से कुल 25 लम्बी रूट की टे्रनें छूटती हैं। सियालदह स्टेशन से अजमेर-सियालदह, सियालदह राजधानी एक्सप्रेस, दुरंतो एक्सप्रेस, पदातिक एक्सप्रेस, कचंनकन्या एक्सप्रेस व कंचनजंघा एक्सप्रेस सहित कई टे्रन शामिल हैं। सियालदह स्टेशन से अजमेर-सियालदह, सियालदह राजधानी एक्सप्रेस, दुरंतो एक्सप्रेस, पदातिक एक्सप्रेस, कचंनकन्या एक्सप्रेस व कंचनजंघा एक्सप्रेस सहित कई टे्रन शामिल हैं।
पहले भी हटाई गई हैं ये टे्रनें
सियालदह स्टेशन से कई टे्रन पहले भी कई लम्बी दूरी की टे्रने हटाई गई हैं। सियालदह से छूटने वाली जम्मूतवी एक्सप्रेस, सियालदह एक्सप्रेस, अकालतख्त एक्सप्रेस, लालगोला एक्सप्रेस सहित कई टे्रनें हटाई गई थी।
एक झलक में सियालदह स्टेशन

प्लेटफार्म – 20
लोकल टे्रनें – 680

लम्बी दूरी की टे्रनें – 25
कुल मुख्य गेट -4

कुल यात्री – 17 लाख

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो